पंजाब में पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

पंजाब में जालंधर जिले के एक गांव में एक गिरजाघर के पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Sexual harassment case filed against pastor in Punjab
Sexual harassment case filed against pastor in Punjab | Image: AI

पंजाब में जालंधर जिले के एक गांव में एक गिरजाघर के पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से गिरजाघर जा रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि पादरी बाजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और संदेश भेजने शुरू कर दिए।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह उससे डर गई और अपने माता-पिता को इस बारे में (पादरी की हरकत के बारे में) नहीं बता सकी।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2022 से सिंह कथित तौर पर उसे रविवार को गिरजाघर के एक कैबिन में अकेले बिठाया करता था और उसे गले लगाता था एवं गलत तरीके से स्पर्श करता था।

पुलिस ने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में भादंसं की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) , 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी का ही है हिमानी नरवाल का हत्यारा? मां ने किया खुलासा

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड