जयपुर के फागी-चाकसू रोड पर भीषण सड़क हादसा, ओवरस्पीड बोलेरो ने मारी टक्कर; परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत

जयपुर के फागी-चाकसू मार्ग पर एलएंडटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य खेत से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
जयपुर के फागी-चाकसू रोड पर भीषण सड़क हादसा, ओवरस्पीड बोलेरो ने मारी टक्कर; परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत
जयपुर के फागी-चाकसू रोड पर भीषण सड़क हादसा, ओवरस्पीड बोलेरो ने मारी टक्कर; परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत | Image: Meta AI

जयपुर जिले के फागी-चाकसू मार्ग पर एलएनटी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे एक ही परिवार के सदस्यों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खेत से लौटते समय बोलेरो ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फागी के वार्ड संख्या 12 स्थित कुम्हारों के मोहल्ले के निवासी अपने खेत से काम खत्म कर पैदल घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फागी-चाकसू रोड पर एलएनटी के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सास-ससुर और उनकी दो बहुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सत्यनारायण, मनमौज, अमृता देवी और शिमला देवी के रूप में हुई है। वहीं, सत्यनारायण कुम्हार का पुत्र बद्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फागी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी मृतकों के शवों और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का उपचार जारी है।

डिप्टी CM और सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे फागी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और आरएलपी (RLP) सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर हादसे पर संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुखों का पहाड़ सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Advertisement

दोषी चालक पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग  

सांसद बेनीवाल ने राज्य सरकार से हादसे की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार पिकअप चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। फिलहाल, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दुर्घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद फागी क्षेत्र में लोगों में गहरा दुख है और परिवार के चार सदस्यों को एक साथ खोने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। 

ये भी पढ़ें - कंगाल पाकिस्तान का बुरा हाल... खाड़ी देशों ने 22000 पाकिस्तानियों को मुल्क से खदेड़ा, UAE तो छोड़िए दोस्त सऊदी ने भी नहीं बख्शा

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड