अपडेटेड 16 May 2024 at 23:18 IST
हरियाणा, पंजाब में भीषण गर्मी, सिरसा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा जहां बृहस्पतिवार को राज्य और पड़ोसी राज्य पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- भारत
- 2 min read

हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा जहां बृहस्पतिवार को राज्य और पड़ोसी राज्य पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में जहां गर्म मौसम की स्थिति बनी रही, उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस
यहां मौसम विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि महेंद्रगढ़ और रोहतक भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे जहां तापमान क्रमश: 44.6 डिग्री सेल्सियस और 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि भिवानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बठिंडा 44 डिग्री सेल्सियस
Advertisement
पंजाब में बठिंडा 44 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटियाला में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 42.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू क्षेत्र में पारा लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे लू की स्थिति पैदा हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार जम्मू शहर में दिन का तापमान मौसम के औसत से लगभग दो डिग्री अधिक और बुधवार के तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस से 0.9 डिग्री अधिक था।
इसे भी पढ़ें: जेल जाकर केजरीवाल की ‘बुद्धि फिर गई है’- योगी आदित्यनाथ
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 16 May 2024 at 23:18 IST