असम के काजीरंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, 20 लोगों की मौत की खबर, कंटेनर ट्रक में ट्रक में जा घुसी मिनी बस

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam's Kaziranga Crash: 16 Feared Dead In Truck-Mini-Bus Collision
Assam's Kaziranga Crash: 16 Feared Dead In Truck-Mini-Bus Collision | Image: X

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वाहन में सवार ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। कई लोग क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोंगाजन के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। वाहन में ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।  

मंत्री अतुल बोरा मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे। वह राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

Advertisement

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

गोलाघाट एसएसपी स्वप्ननील डेका के अनुसार, मिनी बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास लागू गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- दुश्‍मनी में बदली दोस्‍ती, कत्ल और बदले की आग... बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर हिस्‍ट्रीशीटर विजय बाजिया का मर्डर; खूंखार 7007 गैंग का कनेक्शन
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड