BIG BREAKING: दिल्ली में ब्‍लास्‍ट के बाद देश के कई CRPF स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट

दिल्ली में ब्‍लास्‍ट के बाद देश के कई CRPF स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bomb Threats
Bomb Threats | Image: ANI

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद अब देशभर के सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार देर रात स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि जिन स्कूलों को धमकी मिली है, इनमें दो दिल्ली और एक हैदराबाद में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ स्कूलों के प्रबंधन को भेजे गए मेल में दिखा गया है कि स्कूल के कमरों में नाइट्रेट बेस्ड आईईडी रखे गए हैं। साथ ही सभी स्कूलों को सुबह 11 बजे से पहले खाली करने को कहा गया है। इस तरह के धमकी भरे मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों की तलाशी शुरू कर दी है।

सीआरपीएफ, खुफिया ब्यूरो कर रही समीक्षा

इस मामले की समीक्षा सीआरपीएफ, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न संगठनों के उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। धमकी भरे ईमेल में मंगलवार सुबह 11 बजे इन स्कूलों की कक्षाओं में संभावित बम विस्फोट का उल्लेख किया गया था हालांकि, तब से यह धमकी झूठी साबित हुई है।

Advertisement

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

उधर, दिल्ली पुलिस ने राजधानी के उन विभिन्न बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है जहां त्योहारी मौसम में खरीदारों की भीड़ रहती है। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने अपने कर्मचारियों से हर एक रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य हितधारकों के संयुक्त गश्ती टीम तैनात की गई हैं। अगर टीम कोई संदिग्ध गतिविधियां देखती हैं तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगी। 

इसे भी पढ़ें- हसनैन से शादी करने जा रही अंकिता का VIDEO आया सामने

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड