September Bank Holidays 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; नोट कर लें तारीखें

सितंबर 2026 के महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इन अवकाशों में दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
September Bank Holidays 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; नोट कर लें तारीखें
September Bank Holidays 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; नोट कर लें तारीखें | Image: Freepik

यदि आप इस महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या केवाईसी अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक जाने से पहले सितंबर महीने की छुट्टियों की यह सूची जरूर देख लें। सितंबर 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक लगभग आधे महीने बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये सभी 14 छुट्टियां एक ही राज्य में लागू नहीं होंगी, क्योंकि कई अवकाश क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर के होते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार सितंबर महीने में कुल 14 दिन छुट्टी रहेगी।

सितंबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्‍ट

4 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

11 सितंबर (शुक्रवार): नगर निगम चुनावों के चलते जयपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।

12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी और हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में कामकाज नहीं होगा।

15 सितंबर (मंगलवार): संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा के उपलक्ष्य में रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा।

23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा पर्व के चलते गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

26 सितंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंकों की भौतिक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के पूरी तरह चालू रहेंगी। इसके अलावा, नकदी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एटीएम मशीनें भी सामान्य दिनों की तरह सुचारू रूप से काम करती रहेंगी, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी पैसे निकाल सकेंगे। किसी भी बड़ी परेशानी से बचने के लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने जरूरी वित्तीय कार्यों को छुट्टियों की इस तारीख को ध्यान में रखकर ही पूरा करें।

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: 50 करोड़ के क्लब में 'हनुमान अंश' की धांसू एंट्री, धीमी शुरुआत के बाद ऐसे शुरू हुई चमत्कारी सफलता की कहानी

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड