अपडेटेड 21 February 2023 at 01:51 IST
IPS का वनवास खत्म, निजाम बदलने के बाद बृजेश सिंह को अब मिली शिंदे सरकार में खास जगह
Maharashtra: मौजूदा समय में महाराष्ट्र सीएमओ में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी और प्रमुख सचिव विकास खड़गे शामिल हैं।
- भारत
- 2 min read

Maharashtra News: सीनियर आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह (IPS Brijesh Singh) को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय (Maharashtra CMO) में तैनाती मिली है। मालूम हो कि बृजेश सिंह अभी एडीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे सरकार के ताजा फैसले के बाद अब उन्हें सीएम शिंदे (CM Eknath Shinde) के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सोमवार, 20 फरवरी को दी।
बता दें कि बृजेश सिंह की गिनती एक अनुभवी आईपीएस अधिकारियों में होती है। वहीं उनकी नियुक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि हाल के वर्षों में पहली बार किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सीएमओ में तैनाती मिली है।
बृजेश सिंह-1996 बैच के IPS अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के पद पर तैनात बृजेश सिंह 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं। महाराष्ट्र में इसके पहले जब देवेंद्र फडणवीस सीएम थे तो उस दौरान भी वो राज्य के ताकतवर पुलिस अधिकारियों में से एक माने जाते थे। हालांकि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जब उद्धव ठाकरे सरकार आई तो उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के पद पर तैनात किया गया था।
इन अधिकारियों पर भी फैसला
मौजूदा समय में महाराष्ट्र सीएमओ में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी और प्रमुख सचिव विकास खड़गे शामिल हैं। वहीं अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी विनीत अग्रवाल, नवी-मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह और एडीजी प्रभात कुमार को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है और ये सभी अपनी नई तैनाती की प्रतीक्षा में हैं।
Advertisement
आईपीएस बृजेश सिंह प्रतापगढ़ के मूल निवासी
आईपीएस बृजेश सिंह देवेंद्र फडणवीस सरकार में साइबर अपराध शाखा के प्रभारी रहे और इसके अलावा सूचना और जनसंपर्क के महानिदेशक भी थे। उस दौरान बृजेश सिंह सीधे तौर पर मुख्य सचिव को रिपोर्ट करते थे।
Advertisement
बृजेश सिंह की गिनती उन अधिकारियों में होती है जो अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 21 February 2023 at 01:50 IST