बीजू जनता दल की वरिष्ठ नेता वी सुगनना कुमारी देव का निधन

V Sugnana Kumari Deo: बीजू जनता दल (बीजद) की वरिष्ठ नेता वी सुगनना कुमारी देव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha Assembly
ओडिशा विधानसभा | Image: ANI

V Sugnana Kumari Deo: बीजू जनता दल (बीजद) की वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा की 10 बार सदस्य रह चुकीं वी सुगनना कुमारी देव का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को दिन में उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। वह खलीकोट के पूर्व शाही परिवार की सदस्य थीं।

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई अन्य गणमान्य लोगों ने देव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, "वी सुगनना कुमार देव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह बीजद की वरिष्ठ नेता थीं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने खलीकोट और कविसूर्यानगर दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर जन सेवा में अपनी अलग छाप छोड़ी। वह 10 बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।"

Advertisement

देव पहली बार 1963 में ओडिशा विधानसभा के लिए चुनी गई थीं। वह खलीकोट से आठ बार और कविसूर्यनगर से दो बार विधायक रहीं। वह 1963, 1974, 1977, 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009 और 2014 में विधायक चुनी गईं।
 

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)
 

Advertisement

ये भी पढ़ें : Shaniwar Ke Upay: शनिदोष के कारण बिगड़ रहे हैं सारे काम! शनिवार के दिन जरूर करें उपाय, मिलेगा लाभ

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड