अपडेटेड 15 August 2023 at 08:21 IST

Independence Day: आजादी के 77 साल पूरे, अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये संदेश

15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता के 77 साल पूरे हो गए हैं। आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। आइए अपनों को खास मैसेज से दें आजादी की शुभकामनाएं।

Follow : Google News Icon  
Independence Day Wishes
Independence Day Wishes | Image: self

Independence Day Wishes: 15 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में बहुत ही खास है। ये वही दिन है जब भारतीयों ने सालों तक अंग्रेजी प्रशासन की प्रताड़ना झेलने के बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। हर साल इस दिन आजादी का जश्न मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत को तोड़ने के लिए करोड़ों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी थी, जिसे इस दिन याद कर लोगों की आंखें आज भी नम हो जाती हैं। आइए इस दिन को और भी खास बनाने के लिए अपनों को कुछ खास संदेश भेजें।

1. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर हम उनको सलाम करते हैं, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!  

2. विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी!
Happy Independence Day

3. झुककर करो उनको सलाम,
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम,
खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका खून आया देश के काम!

Advertisement

4. न हिंदू हैं, न मुस्लिम,
हम तो हैं भारतवासी,
बरसों पहले छोड़ दी हमने,
अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को
देश से खदेड़ने की बारी!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

5. अब तक जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है!
Happy Independence Day

Advertisement

6. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है!

7. कांटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनायें,
आओ सब को गले लगायें,
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं!

8. वतन की लाज रखनी है, तिरंगे को बचाना है,
वतन पर मर मिटने का, यहां जज़्बा पुराना है!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

9. वतन पर शहीदों को यूं मुकाम मिलेगा,
तिरंगे के कफन का इनाम मिलेगा!
Happy Independence Day

10. लहू हमारा एक है, एक हमारी जान है,
इस दुनियां में सबसे प्यारा मेरा हिंदुस्तान है!
Happy Independence Day 2023

यह भी पढ़ें... Diabetes Symptoms: आंखों की ये परेशानियां हो सकती हैं डायबिटीज के लक्षण, दिखने लगते हैं संकेत

11. इन मजहब की दीवारों से!,
इनका न कभी बटवारा हो,
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई,
सबको तिरंगा प्यारा हो!
आजादी की 76 वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें... Hariyali Teej: कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 August 2023 at 08:18 IST