अपडेटेड 13 August 2023 at 10:38 IST
Dream Astrology: क्या आपने भी सपने में देखी है अपनी या किसी और की मौत, उम्र बढ़ने वाली बात सही या परेशानी का संकेत? जानिए
हर कोई कभी न कभी सपना जरूर देखता है और अगर सपने का अपना मलतब होता है जिसके बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया गया है। आइए जानते हैं सपने में मौत का क्या मतलब होता है।
- भारत
- 2 min read

Mrityu Ka Sapna: अक्सर रात में पूरे दिन की थकान के बाद बिस्तर पर जाते ही लोग सो जाते हैं। कई बार सोते समय उन्हें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो अच्छी खासी नींद में खलल डाल देते हैं। कई बार ड्रीम को लेकर लोग चिंतित हो जाते हैं तो कई बार उसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक रात में देखे हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है, जो आपको भविष्य को लेकर आगाह करते हैं। ऐसा ही एक सपना मृत्यु से जुड़ा है। आइए जानते हैं स्वप्न में अपनी या किसी और की मौत देखने का क्या मतलब होता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें......
- सपने में अपनी मौत देखने का क्या मतलब होता है?
- सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति को देखना क्या होता है?
- सपने में किसी दूसरे की मौत देखना क्या होता है?
सपने में अपनी मौत देखने का क्या मतलब होता है?
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में खुद की मृत्यु होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपकी उम्र लंबी हो जाएगी। इसके अलावा सपने में अपनी मौत होते हुए देखना आपके आने वाले भविष्य में नई चीजों की शुरुआत का सूचक भी माना जाता है। कहा जाता है कि खुद की मृ्त्यु देखने यानी जीवन में जो समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं, वह भी खत्म होंगी।
सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति को देखना क्या होता है?
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो इसका मतलब है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी थी जिसे वो आपके माध्यम से पूरी कराना चाहते हैं।
Advertisement
इसके अलावा अगर आप सपने में मरे हुए व्यक्ति से खुद को बात करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है या आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है।
सपने में किसी दूसरे की मौत देखना क्या होता है?
सपने में जब हम किसी बीमार व्यक्ति की मृत्यु होते हुए देखते हैं तो जरूरी नहीं कि ऐसा हो जाए। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका मतलब होता है कि सपने में मरने वाले व्यक्ति की सेहत में सुधार होने वाला है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Ravivar Ke Upay: रविवार को कर लें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे! नहीं होगी पैसों की कमी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 August 2023 at 10:37 IST