अपडेटेड 18 January 2024 at 17:49 IST
सीमा हैदर हुई रामभक्ति में लीन, कैमरे पर सुनाया Ram Bhajan
Seema Haider के साथ उनके बेटे पर भी बजरंगबली की भक्ति का रंग चढ़ गया है। सीमा ने राम भजन गाया तो, बेटे ने बिना रुके हनुमान चालीसा का पाठ किया।
- भारत
- 2 min read

Seema Haider Sing Ram Bhajan: रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ केवल राम नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही है। इस बीच अपने प्यार सचिन के लिए चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर भी पूरी तरह से प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो गई हैं।
खबर में आगे पढ़ें...
- श्रीराम की भक्ति में डूबी सीमा हैदर
- राम भजन गाती आईं नजर
- बेटे ने भी हनुमान चालीसा का पाठ
सीमा हैदर ने गाया राम भजन
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बुधवार (17 जनवरी) महाराणा प्रताप सेना ने सनातन धर्म 'जन जागरण यात्रा' निकाली। यात्रा में सचिन और सीमा हैदर के साथ उनके वकील एपी सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान सीमा हैदर को हनुमान चालीसा किताब का भी वितरण किया। भगवा साड़ी और टोपी पहने सीमा हैदर को इस दौरान राम भजन भी गाते सुना गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं।
सीमा हैदर ने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे...' भजन भी गाते हुए सुना जा सकता है। वह इस दौरान 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए भी नजर आ रही हैं।
बेटे ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
सीमा हैदर के साथ उनके बेटे पर भी बजरंगबली की भक्ति का रंग चढ़ गया है। सीमा के बेटे ने बिना रुके हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसे सुन वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। सीमा ने बताया कि वह अपने बच्चों को हनुमान चालीसा कंठस्थ करा चुकी हैं।
Advertisement
सुर्खियों में रहा सीमा-सचिन का मामला
गौरतलब है कि बीते साल पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला काफी सुर्खियों में रहा हैं। अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर चार बच्चों के साथ सीमा हैदर अपने प्यार सचिन के लिए भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने गैरकानूनी ढंग से भारत में प्रवेश किया था, जिसके बाद वो जांच एजेंसियों की रडार पर आ गईं। सीमा पर जासूस होने का शक भी जताया गया। उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है।
जब से सीमा हैदर भारत आई हैं, वो अपने आप को पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंग में घुल-मिल चुकी हैं। उन्हें हिंदू धर्म से जुड़े हर त्योहार मनाते देखा जा सकता हैं। वो तीज-करवा चौथ पर सचिन के लिए व्रत रखती हैं, तो दिवाली पर दीये जलाती हैं। वह खुद को भगवान राम और भगवान कृष्ण का भक्त बताती हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 17:33 IST