पाकिस्तान जाने की डेड लाइन खत्म, सीमा हैदर के बारे में एपी सिंह ने तस्वीर की साफ, कहा- वह भारत की बहू, उसे पहलगाम हमले से...
सीमा के वकील एपी सिंह ने सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि वह भारत की बहू है, मीणा समाज की बहू है, मीणा समाज का सम्मान है और रबूपुरा में रह रही है।
- भारत
- 3 min read

Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर के भारत में रहने को लेकर एक बार फिर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। सीमा के वकील एपी सिंह ने सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि सीमा जब पाकिस्तान (Pakistan) में थी उसका तलाक हुआ, उसके बाद वह अपने पिता के यहां आई, पिता की मौत के बाद सचिन से दोस्ती हुई, सचिन से दोस्ती के बाद उसने पाकिस्तान में रहते हुए सनातन धर्म (Sanatan Dharma) अपनाया फिर नेपाल आई।
एपी सिंह ने कहा कि नेपाल में सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया। विवाह के बाद फिर पाकिस्तान गई बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आई। भारत में आकर फिर लीगली कन्वर्जन किया, हिंदू धर्म ग्रहण किया, जिसे हिंदू धर्म लीगल कन्वर्जन सर्टिफिकेट के आधार पर उसके बाद पूरे रीति रिवाज परंपरा के साथ सप्तपदी फैरों के साथ विवाह हुआ। विवाह के बाद सीमा ने जब दूसरे वर्ष में प्रवेश किया तो गर्भधारण हुआ। गर्भाधान के बाद बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम भारती मीणा रखा गया, उसका घर में नाम मीरा है।
सीमा कोर्ट के आदेश पर अपने ससुराल में रह रही है- एपी सिंह
सीमा के वकील ने कहा कि अब इसके बाद सारी प्रक्रिया एटीएस लगातार पहले से और अब भी देख रही है। एटीएस, जांच एजेंसी सारी जांच कर रहे हैं। माननीय न्यायालय के आदेश पर सीमा सचिन मीणा के घर, अपने पति के घर ससुराल में रह रही है जो कि भारत में जन्म लिया है, भारत का रहने वाला है, भारतीय है। देश के महामहिम राष्ट्रपति के यहां उसकी अर्जी लंबित है। सीमा के सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जो पाकिस्तान से लाई थी सब एटीएस के पास है और जांच कर रही है।
Advertisement
सीमा भारत की बहू, मीणा समाज का सम्मान- एपी सिंह
एपी सिंह ने कहा कि सीमा अपने ससुराल और अस्पताल के अलावा आज तक कहीं नहीं गई। पिछले दिनों जब से पहलगाम घटना हुई उससे एक दिन पहले उसकी तीसरे नंबर की बेटी को वायरल फीवर की वजह से डेंगू हुआ, डेंगू में प्लेटलेट्स बहुत डाउन हुए, अभी भी वह बेटी साथ दोनों पति-पत्नी परिवार के साथ अस्पताल में है, इलाज चल रहा है। नवजात बच्ची उनके साथ है, जो भारत में पैदा हुई थी। उसका बर्थ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश की सरकार ने जारी कर रखा है और उसके आधार पर भारत में रह रही है। उसे पहलगाम की इस दुखद घटना का जोड़ना बिल्कुल गलत है। जो लोग आलोचना बस ऐसा जोड़ रहे हैं उसकी स्थिति को देखें, वह भारत की बहू है, मीणा समाज की बहू है, मीणा समाज का सम्मान है और रबूपुरा में रह रही है। देश की सरकार का, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का, केंद्र सरकार का सदैव पालन किया है। एटीएस की तमाम जांच में सदैव भाग लिया है, जांच प्रक्रिया चल रही है। उसमें अभी तक किसी भी तरह से वह गलत साबित नहीं हुई है इसलिए उसे उस घटना से न जोड़कर उसके साथ सहानुभूति और जियो और जीने दो, हमदर्दी और मानवतावादी, मानव अधिकारों की रक्षा करने की बात होनी चाहिए और उस पर अमल होना चाहिए।