अपडेटेड 19 July 2023 at 20:46 IST

सीमा हैदर का लॉन्ग टर्म प्लान 'डिकोड', इन 5 इरादों से भारत आई थी सचिन की पाकिस्तानी दुल्हनियां!

UP ATS से पूछताछ के बीच सीमा 5 लॉन्ग टर्म प्लान का भी खुलासा हो गया है, जिसे लेकर वह पाकिस्तान से भारत आई थी।

Follow : Google News Icon  
Seema Haider
Seema Haider | Image: self

पाकिस्तान छोड़ भारत आई सचिन की दुल्हनियां सीमा हैदर को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे है। UP ATS से पूछताछ के बीच सीमा के उन इरादों का भी खुलासा हो गया है, जिसे लेकर वह पाकिस्तान से भारत आई थी। जानकारी के अनुसार, ये 5 प्लान सीमा हैदर के लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा थे।

खबर में क्या है...

  • सीमा हैदर का लॉन्ग टर्म प्लान हुआ डिकोड
  • सीमा हैदर के भारत आने के पीछे थी बड़ी साजिश
  • सीमा हैदर ISI एजेंट, इस एंगल से भी पूछताछ जारी

सीमा का लॉन्ग टर्म प्लान हुआ डिकोड

प्लान- 1 

जानकारी के अनुसार, सीमा के पहले प्लान में किसी भारतीय को टारगेट कर दोस्ती करना था। इसके लिए उसने कई लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश की थी। इसमें सचिन फंस गया। सीमा का प्लान था भारतीय से शादी कर नई पहचान बनाना था। उसके प्लान में कुछ साल तक आम जिंदगी जीना था। इसके अलावा वह ISI के इशारे पर ही एक्टिव होती। बाकी समय वह आम जिंदगी जीते रहती।

प्लान- 2

सूत्रों के मुताबिक सीमा के प्लान-2 में जेवर एयरपोर्ट की जासूसी और हिंडन एयरबेस की रेकी शामिल हो सकता था। वह इन जगहों की खुफिया सूचना ISI को दे सकती थी। इसके साथ ही युद्ध काल में वह भारतीय एयरबेस की जानकारी पाकिस्तान को भेज सकती थी।

Advertisement

प्लान- 3

वह भारत में घुसने वाले ISI के नए जासूसों को शरण देने के लिए भी काम कर सकती था। इसके साथ सीमा दिल्ली की गतिविधि पर भी नजर रखने वाली थी। दिल्ली NCR में दंगे कराने की भी उसकी साजिश थी। इसके साथ ही सीमा भारत में ISI जासूसों का जाल फैला सकती थी।

यह भी पढ़ें: 4 बच्चों की मां कैसे कर सकती है सचिन से मोहब्बत, पाकिस्तानी यूट्यूबर ने रिपब्लिक पर पूछे सवाल

Advertisement

प्लान- 4

शक इस बात का भी है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के इशारे पर देश के बड़े नेताओं और बड़े अफसरों को टारगेट करती। इसके बाद उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे जानकारियां लेकर ISI को भेज सकती थी।

प्लान- 5

कहा जा रहा है कि सीमा हैदर भारत में अपने बच्चों को तैयार करती और उन्हें बड़े संस्थानों में बड़े पद पर पहुंचाती। इसके साथ ही वह बच्चों को सेना में घुसपैठ करा सकती थी। सीमा के बच्चे खुफिया विभागों में भी जा सकते थे। वहीं वह किसी एक बच्चे को गृह मंत्रालय में भी नौकरी दिला सकती थी। सीमा अपने साथ लाई बच्ची को ISRO में बड़े पद पर पहुंचाना चाहती थी। ताकि इनके जरिए वो खुफिया जानकारी इकट्ठा कर पाकिस्तान भेज सके।

यह भी पढ़ें: 4 बच्चों की मां कैसे कर सकती है सचिन से मोहब्बत, पाकिस्तानी यूट्यूबर ने रिपब्लिक पर पूछे सवाल

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 19 July 2023 at 20:43 IST