CAA लागू होने पर सीमा हैदर ने बच्चों और पति सचिन संग मनाया जश्न, PM मोदी के समर्थन में लगाए नारे

CAA Notification : CAA लागू होने पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने अपने बच्चों और पति सचिन के साथ जमकर जश्न मनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

CAA Notification : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने राम मंदिर के बाद CAA लागू करने का वादा भी पूरा कर दिया है। CAA नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता छिनेगी नहीं। CAA अब देश में लागू होगा। सरकार के इस कदम का पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी स्वागत किया है।

CAA लागू होने पर सीमा हैदर ने अपने बच्चों और पति सचिन के साथ जमकर जश्न मनाया। सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा हैदर ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा वो कर दिखाया। उनके राज में हम सब सुरक्षित हैं। सीमा हैदर लगातार इस बात को उठाती आई है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार होता है।

CAA क्या है ?

CAA यानि सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट। यह नागरिकता छीनने का नहीं, नागरिकता देने का एक कानून है। 3 देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यक इसके तहत भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसियों को वहां धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जाता है। अगर 2014 से पहले भारत में आकर बसे हैं तो उन्हें नागरिकता मिलेगी।

नागरिकता में धर्म का एंगल क्यों?  

CAA में पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जानी है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी। इन तीनों देशों में 90% से ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है। यहां हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी अल्पसंख्यक हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों से अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। कभी हिंदू मंदिर तोड़े जाते हैं, तो कभी धार्मिक आधार पर इनके साथ भेदभाव होता है। यहां के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों का पहला ठिकाना भारत है। दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू भारत में ही हैं। ऐसे में प्रताड़ित हिंदुओं को भारत ही शरण दे सकता है।

Advertisement

सरकार का तर्क है मुस्लिम देशों में मुसलमान धर्म की वजह से प्रताड़ित नहीं होता। धार्मिक आधार पर मुस्लिमों से मुस्लिम देशों में भेदभाव संभव नहीं है। इसलिए CAA में विदेशी मुस्लिमों को शामिल ना करने पर बहस बेकार है।

ये भी पढ़ें: CAA Notification: 'जो कहा सो किया... पूरी हुई गारंटी', CAA लागू हुआ तो BJP का X पर आया रिएक्शन
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड