अपडेटेड 14 July 2025 at 09:10 IST

Haryana: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अलर्ट पर पुलिस, नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट-SMS सर्विस बंद, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Braj Mandal Jalabhishek Yatra in Nuh: 2 साल पहले 31 जुलाई 2023 को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत भी हुई। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि ने यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Follow : Google News Icon  
Police deployed in Nuh for Jalabhishek Yatra
Police deployed in Nuh for Jalabhishek Yatra | Image: File Photo (representative)

Haryana Nuh News: हरियाणा के नूंह में आज सोमवार (14 जुलाई) होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए पुलिस अलर्ट पर है। यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए खास तैयारियां की गई है। 13 जुलाई रात 9 बजे से ही क्षेत्र में इंटरनेट और SMS सेवाएं 24 घंटे के लिए संस्पेंड कर दी गई। वहीं, यहां सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

हर साल ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। 2 साल पहले 31 जुलाई 2023 को यात्रा के दौरान हुए हिंसा हो गई थी। इसमें 7 लोगों की मौत भी हुई थी। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ब्रजमंडल यात्रा से पहले ही प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली।

रात 9 बजे तक निलंबित रहेंगी ये सेवाएं

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक नूंह जिले में इंटरनेट, SMS सेवाएं के साथ ही मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 24 घंटे तक बंद कर दी गई। 13 जुलाई रात 9 बजे से इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। 14 जुलाई रात 9 बजे तक नूहं में इंटरनेट सेवाएं संस्पेंड रहेंगी। हालांकि इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधा पहले की तरह जारी है। वहीं, वॉयस कॉल को इसमें छूट दी गई है।

यात्रा में इन चीजों को लेकर जाने की इजाजत नहीं

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में हथियार और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा डीजे बजाने पर भी पाबंदी है। वहीं, जिले के स्कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। मीट की दुकानों भी बंद रहेंगी। साथ ही पेट्रोल पंप पर खुला डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। 

Advertisement

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार जगह-जगह पर 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रखेगी। वहीं, यात्रा के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल होगा। वहीं, भारी वाहनों के विशेष रूट डायवर्जन एडवाइजरी भी जारी की गई है। भारी वाहनों को मुख्य मार्गों की जगह अलग रास्ते से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप, एक-दूसरे के खून के प्यासे हुए दोस्त, चाकू से किए वार; दोनों की मौत

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 09:10 IST