नाम और धर्म पूछा, फिर कहा- कलमा पढ़ो... मुंबई में पहलगाम जैसा हमला, जुबैर अंसारी ने 2 हिंदू गार्डों को मारा चाकू

Mira Road Stabbing news: हमलावर ने गार्डों से उनका नाम और धर्म पूछी और कथित तौर पर उन्हें कलमा पढ़ने को भी कहा गया। ऐसा न करने पर शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mira road stabbing
मुंबई में दो हिंदू गार्ड्स पर हमला | Image: Republic

Mumbai News: मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो हिंदू गार्डों पर चाकू से हमला हुआ है। जुबैर अंसारी नाम के एक शख्स ने नया नगर इलाके में हिंदू गार्डों पर हमला किया। इससे पहले आरोपी ने कथित तौर पर उनका नाम और धर्म पूछा। इतना ही नहीं उन्हें कलमा पढ़ने को भी कहा गया था। इससे इनकार करने के बाद उन पर अटैक किया गया। हमले में राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुब्रतो सेन को पीठ में हल्की चोट आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस को 27 अप्रैल को सुबह लगभग 4 बजे मीरा रोड नयानगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नयानगर मीरा रोड ईस्ट स्थित योकार्ड अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन अस्मिता ग्रेड मिशन भवन में सुरक्षा गार्ड्स पर हमला की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अस्पताल में भर्ती हैं दोनों गार्ड

घटना के बाद दोनों घायलों को वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजकुमार मिश्रा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है। अस्पताल लाए जाने के समय भी उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। वहीं सुब्रतो की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नयानगर पुलिस स्टेशन में धारा 109, 118(2) और 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहलान जैब जुबैर अंसारी (उम्र 31) के तौर पर ही हुई और उसे ढूंढकर डेढ़ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हमलावर की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

Advertisement
आरोपी की तस्वीर

मामले में आतंकी एंगल होने की संभावना के चलते केस को महाराष्ट्र ATS को ट्रांसफर किया गया। अब एटीएस इस मामले में जांच करेंगी। एटीएस इसे लोन वुल्फ अटैक के तौर पर देख रही है। आरोपी के रेडिक्लाइज होने का शक भी है।

आरोपी के घर में मिली संदिग्ध साम्रगी

पुलिस और एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) को आरोपी के घर से कथित तौर पर ISIS से जुड़ी संदिग्ध और कट्टरपंथी सामग्री मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली, तो वहां से कुछ हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स को जानबूझकर निशाना बनाया था।

Advertisement

साइंस ग्रेजुएट, कई साल अमेरिका में रह चुका है आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जुबैर अंसारी साइंस ग्रेजुएट है और कई साल तक अमेरिका में रह चुका है, जहां उसका परिवार अब भी रहता है। नौकरी नहीं मिलने की वजह से वह कुछ साल पहले भारत लौट आया था और मीरा रोड में अकेले रह रहा था। यहां वह ऑनलाइन केमिस्ट्री की क्लासेस लेता था और साथ ही नौकरी की तलाश में था।

फिलहाल पुलिस और ATS इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का किसी आतंकी संगठन से सीधा संबंध था या वह सिर्फ उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर यह हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं योगी के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा? जिनकी बंगाल चुनाव में तैनाती से मचा घमासान, अखिलेश बोले- BJP ने टेस्ट किए हुए एजेंट भेजे

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड