मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, संयुक्त अभियान चलाकर 114 हथियार किए बरामद

यह अभियान दो सप्ताह की उस अवधि के समाप्त होने के बाद चलाया गया जिसमें लोगों को लूटे और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को स्वेच्छा से जमा करने का मौका दिया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Security forces recover 114 weapons in Manipur
Security forces recover 114 weapons in Manipur | Image: PTI

Manipur News: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चलाकर 114 हथियार, परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी), ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

यह अभियान दो सप्ताह की उस अवधि के समाप्त होने के बाद चलाया गया जिसमें लोगों को लूटे और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को स्वेच्छा से जमा करने का मौका दिया गया था।

बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों बिष्णुपुर, सेनापति, थौबल, जिरीबाम, चंदेल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में अभियान चलाये। अभियान के दौरान कुल 114 हथियार, आईईडी, ग्रेनेड, गोला-बारूद बरामद किए गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दो सप्ताह की समय-सीमा के दौरान लोगों ने एक हजार से अधिक हथियार और गोला-बारूद स्वेच्छा से सुरक्षा बलों को सौंपे थे।

Advertisement

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को हिंसा में शामिल समूहों से आग्रह किया था कि वे सुरक्षा बलों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिन के भीतर स्वेच्छा से सौंप दें। लोगों की मांग पर इस समय-सीमा को बढ़ाकर छह मार्च शाम चार बजे तक कर दिया गया था। प्रशासन ने यह आश्वासन दिया था कि इस अवधि में हथियार सौंपने वाले लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'होली एक बार, जुमे साल में 52 बार', संभल CO के बयान पर अखिलेश यादव भी भड़के; कहा- भेदकारी BJP के राज में...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड