Mystery: क्या आप जानते हैं Bermuda Triangle का वो रहस्य, जहां अचानक गायब हो जाते हैं प्लेन और जहाज
Bermuda Triangle Mystery: क्या आप जानते हैं बरमूडा ट्रायंगल को लेकर को कई तरह के दावे किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां आने वाले जहाज और प्लेन अचानकज गायब हो जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- भारत
- 2 min read

Bermuda Triangle Mystery: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनी रहस्यमयी घटनाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन 'बरमूडा ट्रायंगल' का नाम आते ही जेहन में सवाल आने लगता है। इसे डेविल ट्रायंगल भी कहा जाता है। यहां तक कि इसके बारे में वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए हैं। आपको बता दें, यह उत्तर अटलांटिक महासागर का वो ट्रायंगल हिस्सा है।
आखिर इस त्रिकोण वाले हिस्से का क्या सच है और यहां कोई भी जहाज या प्लेन कैसे अचानक समा जाती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
क्या है बरमूडा ट्रायंगल का सच?
बरमूडा ट्रायंगल फ्लोरिडा, प्यूर्टो रिको और बरमूडा द्वीप के बीच स्थित एक समुद्री जगह है। इस जगह को आजतक मैप से दर्ज नहीं किया गया है, बल्कि उन घटनाओं का केंद्र है, जहां अपने साथ कई अनसुने सवाल छोड़ देती है।
बरमूडा ट्रायंगल का इतिहास क्या है?
बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य तब से शुरू हुआ जब साल 1945 में अमेरिकी नौसेना के पांच विमान अचानक गायब हो गए थे। जिसे 'फ्लाइट 19' कहा जाता था, अभ्यास के दौरान गायब हो गया। हैरानी की बात तो यह थी कि उन्हें ढूंढने गया बचाव दल भी कभी वापस नहीं लौटा। इतना ही नहीं, कैम्पस से भी दिशा के बारे में पता लगाया गया, लेकिन वह भी अचानक खराब हो गए थे। तब से अब तक यहां सैकड़ों विमान और पानी के जहाज गायब हो चुके हैं, जिनका मलबा आज तक नहीं मिला।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Litti and Naan Making Hack: इन आसान तरीकों से बिना ओवन के लिए बनाएं लिट्टी या फिर नान,सभी पूछेंगे ये हैक
इस रहस्य के बारे में कई वैज्ञानिकों का दावा
रिसर्च के मुताबिक ऐसा मानना है कि समुद्र के नीचे मिथेन हाइड्रेट के विशाल भंडार हो सकते है। जब यह गैस फटती है तो पानी की डेंसिटी कम हो जाती है और इससे अचानक जहाज डूब जाते हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहां ट्रायंगल आकार एयरबन की तरह बन जाते हैं और यहां हवा भी बहुत तेजी से बहती है। जिसके कारण यहां से आने वाले सभी जहाज और प्लेन का संतुलन बिगड़ जाता है।