LIVE BLOG

Live: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर वतन वापसी का दौर शुरू, रोहित-गंभीर भारत पहुंचे

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू गया, अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी नोंकझोंक देखने को मिल रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में वोटर लिस्ट पर चर्चा की मांग उठाई है। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू आज हरियाणा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति हिसार में एक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Follow : Google News Icon  
India's Schedule After The ICC Champions Trophy
India's Schedule After The ICC Champions Trophy | Image: AP

बजट सत्र का दूसरा चरण आज, सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान सरकार की प्राथमिकता वक्फ विधेयक समेत कई बिलों को पास कराने की होगी। वहीं, विपक्ष मणिपुर के मामले समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 


सीतापुर पत्रकार हत्याकांड: थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर, दरोगा समेत 3 सस्पेंड

सीतापुर पत्रकार हत्याकांड: थाना अध्यक्ष को किया गया लाइन हाजिर व दरोगा समेत तीन लोगों को कप्तान ने किया सस्पेंड।


अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो सऊदी अरब पहुंचे

संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो अभी सऊदी अरब पहुंचे हैं।


Advertisement

X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ- एलन मस्क

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) के लिए सोमवार का दिन बेहद भारी साबित हुआ। महज 6 घंटे के भीतर X 3 बार दुनियाभर में डाउन हुआ। जिस वजह से यूजर्स लॉग-इन करने और पोस्ट नहीं कर पाए। Elon Musk ने दावा किया है कि X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है।


जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की।


Advertisement

फाग महोत्सव में CM भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने देवस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फाग महोत्सव में शिरकत की।


भाजपा नेता की हत्या: जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा- एसपी संभल

भाजपा नेता की हत्या के मामले पर एसपी संभल के.के. बिश्नोई ने बताया, "आज जनपद संभल के जुनावई ब्लॉक के दबथरा गांव के प्रधान को किसी ने इंजेक्शन मार दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी दुखद मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा CCTV खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा।"


चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत लौटे कोच गौतम गंभीर

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भारत वापस लौट आए हैं। गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। 


संसद में रेलवे पर कोई बहस नहीं होती, पारदर्शिता खत्म कर दी है- विवेक तन्खा

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा, "मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कहा कि आप ने रेलवे को सेंट्रलाइज कर दिया है। रेलवे बोर्ड को ज़ीरो कर दिया है। पारदर्शिता खत्म कर दी है। संसद में रेलवे पर कोई बहस नहीं होती है... वो अपनी आलोचना सुनने को तैयार नहीं हैं।"


सभी वर्गों को बजट में शामिल करके संतुलित बजट दिया गया - अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "इस बार महाराष्ट्र का बजट हमने इस तरह से तैयार किया है कि महाराष्ट्र विकास की दिशा में आगे जाए। पिछली सरकार में हमने जो योजनाएं शुरू की थी, वो जारी रखी हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ज्यादा फंड देने की कोशिश की है। सभी वर्गों को बजट में शामिल करके संतुलित बजट दिया गया है।"


कनिमोझी ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया

DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ संसद में तीन भाषाओं के मुद्दे पर की गई टिप्पणी को लेकर संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया।


टाइगर रिजर्व से पर्यटन, आमदनी और रोजगार बढ़ेगा- ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज मध्य प्रदेश के लिए एक अलौकिक दिवस है। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं... यह भारत सरकार का 58वां टाइगर रिजर्व है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है... इससे पर्यटन, आमदनी और रोजगार बढ़ेगा..."


बालासोर: अवैध रेत खनन मामले में 73 गिरफ्तार

ओडिशा: पूर्वी जोन के डीआईजी सत्यजीत नाइक ने बताया, "7-10 मार्च तक अवैध रेत खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिस दौरान पूर्वी जोन में 62 मामलों में 73 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।"


चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि पारदर्शिता बनी रहे- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फर्जी वोटर मुद्दे पर कहा, "जिस तरह महाराष्ट्र में यह मॉडल शुरू हुआ कि वोटों की हेराफेरी हुई है... हमने यही दिल्ली में भी देखा था। AAP ये सब उदाहरण के साथ सामने लाई थी। इस पर भी चुनाव आयोग ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली थी... यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि पारदर्शिता बनी रहे... अगर जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है तो उसकी जवाबदेही चुनाव आयोग की बनती है।"


CM मोहन यादव ने 'माधव टाइगर रिजर्व' का लोकार्पण किया

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने माधव नेशनल पार्क में 'माधव टाइगर रिजर्व' का लोकार्पण किया।


'सरोजनी नगर आभार दिवस' कार्यक्रम शामिल हुए CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सरोजनी नगर आभार दिवस' कार्यक्रम में कहा, "... हम 1200 करोड़ रुपए का नया सम्मेलन केन्द्र बना रहे हैं, जहां 10 हजार लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं... उत्तर प्रदेश का पहला फोरेंसिक संस्थान, जो किसी भी आपराधिक घटना में अपराधी को पकड़ने में कड़ी भूमिका निभा सकता है, उसका निर्माण इसी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है... अगर जनप्रतिनिधि समर्पित भाव के साथ कार्य करता है, तो वह बहुत कुछ कर सकता है..."


संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच रंगभरी एकादशी होली समारोह

उत्तर प्रदेश: संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच रंगभरी एकादशी होली समारोह चल रहा है। संभल के ASP श्रीश चंद्र ने कहा, "... एकादशी पर संभल में जुलूस निकाला जा रहा है... पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ शांति पूर्वक तरीके से जुलूस निकल रहा है और सभी जगह शांति व्यवस्था स्थापित है।"


अलीगढ़: टप्पल से 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अलीगढ़: खैर सीओ वरुण सिंह ने बताया, "अलीगढ़ के थाना टप्पल के अंतर्गत पुलिस को 4 बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर चारों लोगों से पूछताछ की गई। चारों लोग फर्जी काग़ज़ात के आधार पर पिछले 20-22 साल से अवैध तौर पर निवास कर रहे थे। अवैध आधार कार्ड और कुछ अन्य काग़ज़ात भी बरामद किए गए हैं। चोरों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनमें 3 पुरुष और एक महिला है।"


उद्धव ठाकरे जय श्री राम बोलने में क्यों झिझकते हैं- शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा, "उद्धव ठाकरे जय श्री राम बोलने में क्यों झिझकते हैं, यह सभी जानते हैं। जब आप(उद्धव ठाकरे) बाला साहब ठाकरे की विचारधारा को ठुकराते हैं, तो तुष्टीकरण की राजनीति को अपनाते हैं..."


भाजपा को आरक्षण से कोई मतलब नहीं है- तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "इन लोगों(भाजपा) को आरक्षण से कोई मतलब नहीं है। सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण बढ़ाया और फिर लालू प्रसाद यादव ने आरक्षण बढ़ाया था... उसके बाद आरक्षण नहीं बढ़ा था... जब 17 महीनों तक हमारी सरकार थी, तब आरक्षण बढ़ा... इन्हें(भाजपा) पिछड़े और गरीबों से कोई मतलब नहीं है। ये केवल सत्ता का सुख चाहते हैं..."


वित्त मंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश किया

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य विधानसभा में बजट पेश किया। मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रहा हूं। प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र नंबर वन होगा। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र नंबर वन है। दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।


बिहार में NDA को 225 सीटें मिलेंगी- राजीव रंजन प्रसाद

JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने  RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "... हम लगातार NDA के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में बिहार का कायाकल्प किया है। हमारे गठबंधन को 225 सीटें मिलेंगी और यह लक्ष्य हमने निर्धारित किया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है... कोई तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को गंभीरता से नहीं लेता है।"


राहुल ने की वोटर लिस्ट पर चर्चा की मांग

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं...पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए।


33% महिला आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।


डराने-धमकाने से राजनीति नहीं होती- रंजीत रंजन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। मैं यही कहूंगी कि हम डरने वालों में से नहीं हैं...डराने-धमकाने से राजनीति नहीं होती। ईडी को अपना काम करना है। हम कानून पर विश्वास करते हैं, उसका सम्मान करते हैं और कानून अपना काम करेगा।


यह सब राजनीति से प्रेरित है-कुमारी शैलजा

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड पर कहा, "यह सब राजनीति से प्रेरित है... यह सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर ED और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इन चीजों से दबने वाली नहीं है।"


लोकसभा में नई शिक्षा नीति पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

नई शिक्षा नीति और तीन भाषाओं के विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "वे (DMK) बेईमान हैं। वे तमिलनाडु के छात्रों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं। वे तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उनका एकमात्र काम भाषा की बाधाएं खड़ी करना है। वे राजनीति कर रहे हैं...वे अलोकतांत्रिक और असभ्य हैं।


उपसभापति ने टीम इंडिया को दी बधाई

राज्यसभा के सदस्यों की ओर से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। फाइनल मुकाबले में 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। 


चैंपियन ट्रॉफी के विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई-ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, मैं भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। वो पल अद्भुत थे।चैंपियन ट्रॉफी के विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई।


भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए-अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं…ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। जांच में उन्हें कोई साक्ष्य मिला होगा और उसके आधार पर ED ने जांच की कार्रवाई की है...अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है तो इसमें कोई डरने की या घबराने की बात नहीं होनी चाहिए..."


झूठे केस में फसाने की कोशिश-भूपेश बघेल

ईडी की कार्यवाही पर भूपेश बघेल का कार्यालय ने लिखा, सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।  


भूपेश बघेल के बेटे के आवास पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के आवास पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर रहा है। ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।


PM मोदी से 17 मार्च को लक्सन की होगी मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वे 20 मार्च 2025 को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अतिथि गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में लंच का आयोजन करेंगे। उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। 


न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16-20 मार्च 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। 
 


फर्जी खबरों पर ध्यान न दें- जिला कलेक्टर

महू में पथराव की घटना पर आशीष सिंह, जिला कलेक्टर ने कहा, यहां शांति स्थापित हो चुकी है, कहीं कोई समस्या नहीं है इसलिए मैं आपके माध्यम से सभी से अपील करता हूं कि धैर्य बनाए रखें। किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर ध्यान न दें, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच की जा रही है। 


महू में पथराव के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। जश्न के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया है। भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट कर रहे लोगों के जुलूस पर पथराव किया गया। 


भारत की शानदार जीत पर जश्न

टीम इंडिया ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारत की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। द्रौपदी मुर्मू हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 


संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है, अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी नोंकझोंक देखने को मिल सकती है। इस दौरान सरकार की प्राथमिकता वक्फ विधेयक समेत कई बिलों को पास कराने की होगी।
 

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड