उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर यात्रा रूट पर भारी भूस्खलन, 200 से ज्यादा श्रदालु फंसे.. SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर यात्रा रूट पर भारी भूस्खलन के बाद SDRF ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया है। 200 से ज्यादा यात्री रास्ते के उस पार फंस गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rudraprayag Landslide Rescue operation
मदमहेश्वर यात्रा रूट पर भारी भूस्खलन | Image: Republic

Rudraprayag Landslide Rescue operation: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर यात्रा रूट पर भूस्खलन के कारण लगभग 200 यात्री फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गोंडार के पास भूस्खलन होने से मदमहेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग बाधित हो गया।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी निर्देशों का पालन करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की जानकारी अवश्य लें। ये जरूरी जानकारी लेकर की आगे की तरफ बढ़ें। उत्तराखंड में लगातार हो रहे भूस्खलन और आपदाओं के कारण प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। 

पहाड़ों में बारिश से हाहाकार

उत्तराखंड के बागेश्वर में अतिवृष्टि का दौर जारी है। हडबाड़ गांव में भूस्खलन हो रहा है। जिसकी जद में 9 परिवार आ गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावितों को सुरक्षा की दृष्टि से राप्रावि तथा पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा लोगों के घरों के आगंन ध्वस्त हो गए हैं। 8 सड़कों पर यातायात बाधित है। 

हिमाचल में भी बिगड़ा मौसम 

वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी के पनारसा, टकोली और नागवाईं में भी शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। इससे सामान्य जनजीवन पर बहुत असर पड़ा है। बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग NH-21 बंद हो गया है। भारी बारिश के कारण IIT मंडी के कमांद क्षेत्र के पास बागी नाला उफान पर है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बचाव दल मौके पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Advertisement

अब तक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है। 472 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं, घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वाहन बह गए हैं और एक व्यक्ति के हताहत होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से राज्य को अब तक 2,104 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

यह भी पढ़ें : रेड आउटफिट में लाल परी जैसी दिखी 44 साल की ये एक्‍ट्रेस

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड