उत्तराखंड में स्कूटी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
French Woman Tortures, Starves Teen Daughter to Death As She Looked Like Her Father
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Freepik

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक स्थानीय थे, जिनकी पहचान अंकित (27), टीटू (23) और संदीप (27) के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर हुई।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रात सवा 11 बजे स्कूटी सड़क से नीच 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

रजवार ने बताया कि स्कूटी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल ले जाया गया।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड