छात्रावास से 15 छात्रों के भागने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बोनाई उप-मंडल में एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को 28 जनवरी को लड़कों के छात्रावास से 15 छात्रों के भाग जाने के बाद लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
School Principal Suspended
School Principal Suspended | Image: Representational Image/Social Media

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बोनाई उप-मंडल में एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को 28 जनवरी को लड़कों के छात्रावास से 15 छात्रों के भाग जाने के बाद लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बोनाई प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने लापरवाही के आरोप में सिहिडीहा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रौपदी साहू को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सभी छात्र सात से दस वर्ष की आयु के हैं और कथित तौर पर वार्डन द्वारा उनमें से एक को दी गई सजा के बाद आधी रात के आसपास भाग गए। सजा से परेशान लड़के ने अन्य छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया और अपने गांव बालन लौट गए। बोनाई की सीमा से लगे देवगढ़ जिले में बरकोट पुलिस को इसकी सूचना दी गई और उन्होंने तुरंत लड़कों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। अगली सुबह, महुलपाड़ा पुलिस ने बरकोट पुलिस से संपर्क किया और लड़कों को वापस ले आई। सूत्रों ने बताया कि हालांकि छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन का व्यवहार छात्रों के प्रति अच्छा नहीं था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड