अपडेटेड 11 April 2024 at 11:25 IST
Haryana: महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस पलटी, 5 बच्चों की मौत और 15 घायल
Mahendragarh Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें करीब 5 स्कूली छात्रों की जान चली गई है। तकरीबन 15 छात्र घायल बताए जा रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें करीब 5 स्कूली छात्रों की जान चली गई है। तकरीबन 15 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे की वजह ओवरटेक करने की कोशिश को बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़ के कनीना में बच्चों से भरी हुई बस कथित तौर पर तेज रफ्तार में थीं। बस ड्राइवर ने किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी और इसी बीच बस पलट गई। घटना के बाद बच्चे चीखे चिल्लाते रहे। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनके देखा गया कि स्कूल बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। क्रेन के जरिए बस को सीधा किया गया और उसे सड़क से दूर रखा गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से निकाला और घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया। दुर्घटना में करीब 15 बच्चे घायल बताए गए हैं, जिनका अभी महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि अभी उनकी पहचान सामने नहीं आई है।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 10:58 IST