अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 3 सप्ताह के लिए विदेश जाने की मिली इजाजत, जानिए पूरा मामला

Abhishek Banerjee TMC: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को सितंबर में अपनी आंखों के इलाज के लिए 3 सप्ताह विदेश जाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SC allows Abhishek Banerjee to travel abroad
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत मिली | Image: ANI

Abhishek Banerjee TMC: सोमवार को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत भरी खबर मिली है। दरअसल, कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को अपनी आंखों के इलाज के लिए तीन हफ्ते विदेश जाने की अनुमति दे दी। वहीं, इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसे बाद आज SC ने उस फैसले को बदल दिया।

इस मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना ने सुनवाई करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी विदेश यात्रा के दौरान सिर्फ डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का ही इस्तेमाल करेंगे। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उन्हें अपनी पूरी यात्रा और विदेश में रहने की जगह की जानकारी जांच एजेंसी को देनी होगी।

कलकत्ता HC ने खारिज की थी अभिषेक की याचिका

बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें हेट स्पीच (नफरत फैलाने वाले भाषण) से जुड़ी FIR के सिलसिले में उन पर लगी यात्रा पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने उन्हें विदेश यात्रा करने से रोकते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

यह दूसरी बार था जब बनर्जी ने विदेश यात्रा की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनकी पिछली याचिका पर, शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाई कोर्ट से उनकी विदेश यात्रा की अर्जी पर फैसला करने को कहा था।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक को क्या आदेश दिया?

इसके बाद कलकत्ता ने हाई कोर्ट ने यात्रा पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते बनर्जी को फिर से सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। कोर्ट ने कहा अभिषेक बनर्जी विदेश यात्रा के दौरान सिर्फ डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का ही इस्तेमाल करेंगे। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उन्हें अपनी पूरी यात्रा और विदेश में रहने की जगह की जानकारी जांच एजेंसी को देनी होगी।

कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अब तक दर्ज सभी FIRs की जानकारी वाली लिस्ट देने का भी निर्देश दिया। अब सुप्रीम कोर्ट के इजाजत के बाद अभिषेक बनर्जी सितंबर में अपनी आंखों के इलाज के लिए 3 सप्ताह विदेश जा सकते हैं।

Advertisement

अभिषेक को अनुमति मिलने पर सौगत रॉय ने क्या कहा?

TMC सांसद सौगत रॉय ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश जाने की अनुमति मिलने पर कहा, "अभिषेक बनर्जी आज दिल्ली आए हैं। उन्हें आंख के इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति मिल गई है। अच्छी बात है। एक तरफ भाजपा के लोग ममता बनर्जी पर हमला करते हैं, दूसरी तरफ उन्हें खुद राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: West Bengal: 'यह भाजपा की संस्कृति नहीं': पूर्व CM ममता बनर्जी पर हमले पर बोलीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड