अपडेटेड 9 July 2023 at 08:52 IST

Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना

सावन महीने के पहले सोमवार का व्रत कल रखा जाएगा। ऐसे में किसी भी तरह की भूल करने से बचें खासकर व्रत के दौरान खाई जाने वाली चीजों को लेकर गलती न करें। 

Follow : Google News Icon  
Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना
Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना | Image: Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत में कहीं आप तो नहीं खाते ये चीजें, जानें कैसा होना चाहिए उपवास का खाना

Sawan Somwar Vrat Food: 10 जुलाई 2023 को सावन महीने का पहला सोमवार पड़ने वाला है। इस दिन बच्चे, बूढ़े, नवजवान, महिलएं, बुजुर्ग सभी लोग भगवान शिव की विधिवत पूजा करके उनके लिए उपवास रखेंगे। कुछ लोग फलाहारी रखते हैं, तो कुछ निर्जला, तो कई लोग पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम के समय में खाना खा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोगों को क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। 

खबर में आगे क्या

  • सावन महीने की क्या है खासियत?
  • सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए?
  • सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

सावन महीने की क्या है खासियत? 

दरअसल, शास्त्रों में सावन मास को सर्वोत्तम मास बताया गया है, वहीं इस बार अधिकमास यानी मलमास की वजह से ये सावन और भी ज्यादा खास हो गया है। साथ ही सावन के सोमवार की संख्या भी बढ़कर 4 से 8 हो गई है। ये व्रत काफी चमत्कारिक माने गए हैं। ऐसे में कोई भी भूल करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

 

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए?

  • फल व्रत के दौरान सबसे उत्तम आहार माना जाता है। अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो आप फलाहार कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी सीजनी फल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कुछ लोग व्रत के दौरान आलू का सेवन करते हैं। इसे आप उबालकर सेंधा नमक के साथ खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे बार-बार न खाएं शाम के समय में बस एक बार इसका सेवन करें।
  • सावन के व्रत में साबूदाने का सेवन भी किया जा सकता है। इसके लिए आप इसकी खीर, खिचड़ी या पकौड़ी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
  • सावन व्रत के दौरान आप कच्चे नारियल का भी सेवन कर सकते हैं ये एनर्जी देने का काम करता है। साथ ही ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन व्रत के दौरान करते हैं, तो आप पूरे दिन चुस्त और दुरुस्त बने रहेंगे।
  • सावन सोमवार व्रत के दौरान पेठे का भी सेवन किया जा सकता है। दरअसल, ये एक फल से ही बना होता है इसलिए इसे उपवास के दौरान खाया जा सकता है। 
     

     

सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं तो आप इस दौरान आटे का सेवन न करें। कहा जाता है कि आटे से बनी चीजों का सेवन करने से व्रत खंडित हो जाता है। 
  • सावन सोमवार व्रत में नमक खाने की मनाही होती है, लेकिन कई लोगों को बीपी जैसी समस्याएं होती है। तो ऐसे लोग सादे नमक की बजाय सेंधा नमक खा सकते हैं। 
  • सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है।

    यह भी पढ़ें... Sawan 2023: रोज-रोज की कलह से मिलेगा छुटकारा, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास, बस सावन के महीने में घर ले आएं ये चीजें 
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Sawan Ke Upay: दांपत्य जीवन से लेकर आर्थिक परेशानियों तक को दूर कर सकता है ये छोटा सा उपाय

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 July 2023 at 08:52 IST