अपडेटेड 14 July 2023 at 17:18 IST
Somvati Amavasya: गरीबी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो, सोमवती अमावस्या पर अपनाएं ये अचुक उपाय!
क्या आप लाख कोशिशों के बाद भी आर्थिक तंगी के दलदल से नहीं निकल पा रहे हैं, तो सावन में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को अपनाएं ये उपाय।
- भारत
- 2 min read

Sawan Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इन तिथियों पर पूजा-पाठ के साथ पवित्र स्नान और दान का विधान है। वहीं जब बात सावन के महीने में पड़ने वाली अमावस्या की हो तो इसकी विशेषता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में आ रही कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- किस दिन पड़ रही है अमावस्या?
- अमावस्या पर किसकी पूजा की जाती है?
- अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपाय
किस दिन पड़ रही है अमावस्या?
इस बार सावन महीने के दूसरे सोमवार को अमावस्या तिथि पड़ रही है। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। बता दें कि इसी दिन सावन के दूसरे सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा।
अमावस्या पर किसकी पूजा की जाती है?
ये अमावस्या सावन महीने में पड़ रही है जिसकी वजह से इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हरियाली अमावस्या के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि अगर इस दिन पितरों का तर्पण किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ उपाय भी आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
Advertisement
अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपाय
- सोमवती अमावस्या या हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, तुलसी और नीम का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।
- अमावस्या के दिन पीपल में कच्चा दूध चढ़ाए और 7 बार परिक्रमा करके शाम के समय में पेड़ के नीचे तेल का दिया जलाएं। ऐसा करने पर आपको गरीबी से छुटकारा मिल सकता है।
- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या पितरों को खुश करना चाहते हैं तो इस दिन जल में काले तिल के दाने डालकर दक्षिण दिशा में तर्पण करें। इससे पितर खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाएं रखते हैं।
- सावन के समय में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के दिन अगर आप शिवलिंग पर दही से अभिषेक करते हैं तो आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
- कहा जाता है कि अमावस्या की रात को किसी कुएं में एक चम्मच दूध और एक सिक्का डालने से गरीबी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें... Morpankh Ke Upay: सावन में करें मोरपंख के ये अचूक उपाय, कर्ज से नजरदोष तक की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें... Pradosh Vrat: 14 या 15 जुलाई कब रखा जाएगा सावन माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 July 2023 at 17:05 IST