अपडेटेड 17 July 2023 at 12:02 IST
Dhature Ke Upay: सावन में करें धतूरे का ये उपाय, शिवजी परेशानियों से दिलाएंगे मुक्ति!
अक्सर लोग किसी न किसी परेशानी या फिर बुरी शक्तियों से जूझते रहते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में धतूरे से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Sawan Me Kare Dhature Ke Upay: शिव को समर्पित सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। सभी शिव भक्त पूजा-पाठ के साथ व्रत रख रहे हैं। वहीं लोग अपने आराध्या को खुश करने के लिए हर जतन करते हैं। उनकी प्रिय चीजों को उन्हें अर्पित करने से लेकर उनसे जुड़ी उपायों तक को करते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए धतूरे से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जिन्हें करने से आपकी कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
सावन में करें धतूरे के उपाय
ये बात तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र माना जाता है और शिव भक्त सावन के सोमवार को भोले को खुश करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित करते हैं। वहीं अगर इस दिन शिवजी के प्रिय धतूरे से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो वो बहुत ही शुभ होते हैं।
धतूरे के उपाय
- अगर आपको धन से जुड़ी समस्या परेशान कर रही है, तो सावन के सोमवार के दिन धतूरे की जड़ को घर में स्थापित करें। इसके बाद मां काली की पूजा करके उनके बीच मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने पर आपकी धन से जुड़ी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
- अगर किसी को संतान न हो रही हो तो ऐसे लोगों को सावन के महीने में शिवलिंग पर धतूरे का फल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर शिवजी की कृपा से जल्द ही उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है।
- अगर आप पर और आपके घर के सदस्यों पर बार-बार संकट आ रहा है तो सावन के महीने में अश्लेषा नक्षत्र में धतूरे की जड़ को घर में लाकर स्थापित करें। इससे घर में आने वाला संकट टल जाएगा।
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन माह के रविवार या फिर मंगलवार के दिन धतूरे की जड़ को घर में स्थापित करने से बुरी शक्तियां आसपास नहीं भटकती हैं।
- अगर आप बार-बार परेशानियों से घिर जाते हैं, तो सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन धतूरे की जड़ को अपने बाएं हाथ की कलाई में बांध लें। इससे आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकती है।
- सावन महीने में शिवजी पर चढ़े धतूरे को घर की तिजोरी में रखने से धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें... Amavasya Ke Upay: सावन की अमावस्या में करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें... Kapoor Ke Upay: सिर्फ 2 रुपए के कपूर से सावन में कर लें ये उपाय, शिव जी करेंगे सभी परेशानियां दूर!
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 July 2023 at 11:58 IST