‘BJP के केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही...’ TMC के 50 विधायक-20 सांसद बदलेंगे पाला? सौमित्र खान का बड़ा दावा, टीएमसी की आई प्रतिक्रिया

TMC: BJP सांसद सौमित्र खान के TMC के 50 विधायकों और 20 सांसदों के BJP के संपर्क में होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बस BJP के केंद्रीय नेतृत्व से एक 'हां' की जरूरत है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MP saumitra khan big claim
सौमित्र खान का बड़ा दावा | Image: ANI, X

West Bengal news: पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ तमाम मामलों में TMC के नेताओं की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दूसरी ओर पार्टी में अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आ रही है।  चुनाव नतीजों के बाद कई TMC नेता बगावत का रुख अपनाते दिख रहे हैं। इस बीच टीएमसी नेताओं के पाला बदलने को लेकर BJP सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि TMC के 50 विधायक और 20 सांसद BJP के संपर्क में हैं।

एक दिन पहले ही बारासात से सांसद और TMC नेता काकोली घोष दस्तीदार के साथ TMC के छह विधायक CM सुवेंदु अधिकारी की बैठक में पहुंचे थे, जिससे सियासी हलचल तेज है।

हर कोई BJP में आने को तैयार है- सौमित्र खान

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बांकुड़ा से सांसद सौमित्र खान ने कहा कि अगर BJP का केंद्रीय नेतृत्व एक बार कह दे, तो TMC पार्टी ही नहीं रहेगी। हर कोई BJP में आने को तैयार है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि TMC के 50 विधायक पार्टी से नाराज हैं और 20 सांसद भी पाला बदलने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान सौमित्र खान ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें 'पापी' बताया। उन्होंने कहा कि पापियों को जेल जाना ही पड़ता है। आज उनके घर के सामने बुलडोजर खड़ा है। साल 2021 में उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे। इसलिए, पापियों को तुरंत अपने कर्मों का फल मिलना चाहिए। उन्हें नरक में जाना चाहिए।

Advertisement

यह पूरी तरह से बेबुनियाद है- सौगात रॉय

उनके इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रतिक्रिया भी सामने आई। TMC सांसद सौगात रॉय ने पार्टी के नेताओं के पाला बदलने की खबरों को ‘बेबुनियाद’ बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद है, जिसे BJP और सौमित्र खान पत्रकारों के बीच फैला रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें: 'सनातन धर्म को गंदा कहा...', बुरी फंसी पूर्व CM ममता बनर्जी, ईद कार्यक्रम में दिया था विवादित बयान, अब दर्ज हुई FIR
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड