अपडेटेड 20 April 2024 at 16:07 IST
सिंगर हनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पुणे में दर्ज FIR
होली के अवसर पर मुंबई में आयोजित हनी सिंह के शो को लेकर बुक माय शो पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
- भारत
- 2 min read

होली के अवसर पर मुंबई में आयोजित हनी सिंह के शो को लेकर बुक माय शो पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। SATMAT इवेंट नामक इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनी ने आरोप लगाया है कि Bookmyshow ने उनके द्वारा बेचे गए हनी सिंह के शो के टिकटों का पैसा नहीं दिया है।
इवेंट से लगभग एक महीने बाद भी, बुक माय शो ने कई बार भुगतान देने में देरी की और कई बहाने बनाए। जब SATMAT इवेंट ने बार-बार पैसे की मांग की, तो बुक माय शो ने भुगतान करने से इनकार कर दिया।
Bookmyshow के सीनियर इंडिया हेड हेमंत, ने सतमत इवेंट को किसी भी कीमत पर भुगतान न करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे किसी भी हालत में भुगतान नहीं करेंगे, चाहे कोई भी कदम उठाया जाए।
हालांकि अभी इस मामले पर बुक माय शो की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस संबंध में बुक माय शो से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। आपको बता दें कि बुक माय शो भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्मों में से एक है।
Advertisement
गौरतलब है कि होली के मौके पर मुंबई के ममर्दा ग्राउंड में आयोजित होली इवेंट पर भारत के मशहूर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और डीजे Vini Vici की शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस इवेंट में करीब 30000 से अधिक लोगों ने शिरकत की। इसी इवेंट में हनी सिंह ने युवाओं को मैसेज देते हुए कहा था कि उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हनी सिंह ने कहा था, ‘मेरे 5 वर्ष केवल नशे की वजह से बर्बाद हुए हैं उन्होंने अपने फैन्स से अनुरोध किया कि वह नशे से हमेशा दूर रहे अपने जीवन का भरपूर आनंद ले नशा हमारे जीवन को बर्बाद करता है।’
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 April 2024 at 10:22 IST