Disha Salian Death: मातोश्री के बाहर भारी बवाल, आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ की मानहानि नोटिस थमाने पहुंचे सतीश सालियान,साथ में वकील भी हैं मौजूद

आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ की मानहानि नोटिस थमाने दिशा के पिता सतीश सालियान आज मातोश्री पहुंच गए। सतीश सालियान के साथ उनके वकील निलेश ओझा और उनकी लीगल टीम भी पहुंची। इस दौरान मातोश्री के बाहर भारी बवाल देखने को मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian Death Case
Disha Salian Death Case | Image: Republic

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सियासी और कानूनी लड़ाई अब और तेज हो गई है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बीते दिनों शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा था।आज शनिवार को सतीश सालियान मानहानि नोटिस लेकर सीधे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंच गए।

आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ की मानहानि नोटिस थमाने सतीश सालियान मातोश्री पहुंच गए। सतीश सालियान के साथ उनके वकील निलेश ओझा और उनकी लीगल टीम भी मातोश्री पहुंची। मातोश्री के बाहर भारी बवाल मचा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

500 करोड़ का नोटिस थमाने मातोश्री पहुंचे सतीश सालियन ने क्या कहा?

नोटिस थमाने मातोश्री पहुंचे दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने कहा, "यह नोटिस मानहानि से जुड़ा है। मुआवजा 500 करोड़ रुपये है। आदित्य रोज झूठ बोलते हैं। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं।" सतीश सालियान की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे के बयानों ने उनकी बेटी की मौत की दोबारा जांच की मांग को राजनीति से प्रेरित बताया गया जो गलत है। आदित्य अपने बयान लिए मांफी मांगे। 

आदित्य के किस बयान ने बढ़ाई परेशानी

बता दें कि यह नोटिस आदित्य ठाकरे के 16 सितंबर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे दिशा सालियान से कभी मिले तक नहीं और न ही उनकी कोई जान पहचान थी। पिछले लगभग 6 सालों से कुछ लोग साफ राजनीतिक और निजी मकसदों से मेरे नाम को इस मामले से लगातार जोड़ रहे हैं। यह मेरी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और बिना सबूत वाली कोशिश है।

Advertisement

मेरी छवि खराब करने की कोशिश- आदित्य

आदित्य ने यह भी कहा था कि 'बिना किसी सबूत या सच्चाई के कुछ खास मकसदों वाले लोगों द्वारा लगातार मेरी छवि खराब करने का अभियान चलाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जोर-शोर से होने वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदलती। राजनीतिक मकसदों के लिए गलत इरादों और छवि खराब करने की कोशिशों के बिना, इस मामले की आधिकारिक दोबारा जांच को आगे बढ़ने दें। एक बार फिर जो लोग सोचते हैं कि ऐसी बुरी कोशिशों और राजनीतिक इस्तेमाल से हम सच्चाई और अपने साथी नागरिकों के लिए लड़ने से पीछे हट जाएंगे, उनकी यह रणनीति नाकाम रहेगी। हम हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और उसके लिए लड़ते रहेंगे।'

यह भी पढ़ें:  सुरेंद्र कोली की मौत को सुसाइड नहीं मान रहे निठारी के पीड़ित

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड