संतोष देशमुख हत्याकांड: वाल्मीक कराड को सात दिन के लिए STI की हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के बीड शहर में एक विशेष मकोका अदालत ने राज्य के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड को मसाजोग के सरपंच संतोष देखमुख की हत्या से संबंधित मामले में बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
हिरासत में भेजा गया | Image: X

छत्रपति संभाजीनगर, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड शहर में एक विशेष मकोका अदालत ने राज्य के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड को मसाजोग के सरपंच संतोष देखमुख की हत्या से संबंधित मामले में बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

महाराष्ट्र पुलिस के विशेष जांच दल ने कराड की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। कराड के खिलाफ मंगलवार को कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद, पुलिस ने उसकी हिरासत के लिए विशेष मकोका अदालत का रुख किया।

Advertisement

कराड को बुधवार दोपहर बीड की जिला अदालत में पेश किया गया और 22 जनवरी तक एसआईटी की हिरासत में भेज दिया गया। बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर नौ दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि देशमुख ने क्षेत्र में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किये जाने के प्रयास का विरोध करने की कोशिश की थी। कराड ने 31 दिसंबर को पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे जबरन वसूली से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड