अपडेटेड 8 June 2023 at 10:47 IST
मुख्तार के गुर्गे Sanjeev Jeeva की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शरीर को भेदते हुए आरपार हो गईं 6 गोलियां
संजीव जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 6 गोलियां उसके शरीर को भेदते हुए आरपार हो गईं।
- भारत
- 2 min read

Sanjeev Jeeva Murder Case: बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। लखनऊ के सिविल कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आए थे और संजीव पर एक के बाद एक 5 से 6 राउंड फायरिंग की। अब संजीव जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
संजीव जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 6 गोलियां उसके शरीर को भेदते हुए आरपार हो गई। पीठ के पीछे बाई तरफ भी गोली लगी हैं। एक गोली उंगली पर भी लगी है, शायद शूटआउट के दौरान उसने सीने पर हाथ रख लिया होगा इसी दौरान उंगली पर गोली लगी होगी है। यह शुरुवाती पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो बुधवार देर रात हुआ है।
संजीव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
लखनऊ के सिविल कोर्ट में जीवा पर हमला करने वाला विजय यादव ने बिल्कुल शार्प शूटर की तरह गोलियां चलाई है। उसने इतना सटीक निशाना लगाया था कि रिवाल्वर से चली सभी 6 गोलियां संजीव जीवा के शरीर को भेदते हुए आरपार हो गई। बता दें कि सीएम योगी ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT के गठन का आदेश दिया है। SIT में एडीजी टेक्निकल मोहित अग्रवाल, ज्वाइंट सीपी नीलाब्जा चौधरी, अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार शामिल हैं।
अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर ने दागी गोलियां
बता दें कि विजय ने संजीव जीवा पर जिस पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी वो 357 बोर की अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर है। इसकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। भारत में ये रिवॉल्वर,कारतूस प्रतिबंधित नहीं है। डेढ़ से दो हज़ार रुपए का इसका एक कारतूस मिलता है। पंजाब में इस रिवॉल्वर का प्रचलन ज्यादा है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि विजय को यह रिवाल्वर कहां से मिली।
Advertisement
उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि 7 जून दोपहर करीब 3:55 बजे गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा लखनऊ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, वकील के भेष में आए एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जिसमें जीवा, 2 पुलिस कांस्टेबल और डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई। इलाज के दौरान संजीव उर्फ जीवा की मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल और लड़की दोनों स्थिर हैं और उनका इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 June 2023 at 10:38 IST