अपडेटेड 24 November 2024 at 17:30 IST

Sambhal Jama Masjid Survey: मस्जिद सर्वे विवाद में 3 की मौत, जिले भर में हाई अलर्ट पर पुलिस

Sambhal Jama Masjid Survey: संभल में जामा मस्जिद सर्वे मामले में हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सर्वे टीम पर हमला किया और जमकर पथराव भी किया। हिंसा में अबतक 3 की मौत।

Follow : Google News Icon  
Sambhal Jama Masjid Survey Dispute
संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर मचा बवाल। | Image: Screen Grab

Sambhal Jama Masjid Survey: संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा और हिंसा भड़क उठी। बता दें, कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर पथराव भी किया। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।  वहीं इस हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले भर में पुलिस फोर्स सड़कों पर पैदल मार्च कर रही है। अदालत के आदेश पर सर्वे हो रहा है, लेकिन विरोध में विशेष समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ खड़ी है। रविवार को हालात हिंसा में तब्दील हो गए। आग की चिंगारी उठी तो कुछ गाड़ियां जलकर खाक हो गई। पुलिस की लाठियां बाहर निकलकर आ गईं। गनों से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने लगे। मस्जिद के आसपास का इलाका सील है, लेकिन हजारों की भीड़ उसके नजदीक खड़े होकर सर्वे को रोकने पर आमादा है।

संभल में आज क्या-क्या हुआ?

रविवार सुबह कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे शुरू किया।
जामा मस्जिद के बाहर भीड़ पुलिस से भिड़ी।
झड़प के बाद अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू की।
पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी।
हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
उपद्रवियों की भीड़ ने पथराव के बाद आगजनी शुरू की।
कार जलाने के बाद सड़क किनारे खड़ी बाइकों को फूंकने की कोशिश।
पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संभल में कहां है जामा मस्जिद?

संभल शहर के केंद्र में ऊंचे टीले पर मोहल्ला कोट पूर्वी के भीतर शाही जामा मस्जिद बनी हुई है, जो आसपास की सबसे बड़ी इमारत है। ये इमारत 1920 में भारतीय पुरातत्व सर्वे (ASI) के तहत संरक्षित घोषित की गई, जिसके बाद ये एक राष्ट्रीय महत्व की इमारत भी मानी जाती है। संभल की जामा मस्जिद के मेन गेट के सामने ज्यादा हिंदू आबादी रहती है, जबकि मस्जिद की पिछली दीवार के चारों ओर मुस्लिम समुदाय के लोग बसे हैं।

Advertisement

संभल की जामा मस्जिद का इतिहास क्या है?

संभल की जामा मस्जिद, बाबर के 1526 और 1530 के बीच पांच साल के शासनकाल के दौरान बनाई गई 3 मस्जिदों में से एक है। अन्य दो मस्जिदों में एक पानीपत की मस्जिद है और दूसरी अयोध्या में ध्वस्त हो चुकी बाबरी मस्जिद थी।

संभल आज के समय में मुस्लिम बाहुल्य शहर है, लेकिन हिंदू शास्त्रों में इसका अलग उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि घोर कलयुग के समय में यहां भगवान विष्णु के एक अवतार कल्कि प्रकट होंगे। वही कलयुनग का अंत करके नए युग की शुरुआत करेंगे। संभल के मौजूदा हालात में इसकी चर्चा इसलिए कि दावा होता रहा है कि संभल में जहां जामा मस्जिद बनी है, वो एक मंदिर को तोड़कर बनाई गई। 1527-28 में बाबर के सेनापति ने श्री हरिहर मंदिर को आंशिक रूप से ध्वस्त किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'जब चाहेंगे, तब क्लास लगा दूंगा...', मौलानाओं पर उतरा संगीत सोम का गुस्सा, हिंदुओं को दी ये सलाह

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 16:05 IST