समर्थ के भाई सिद्धार्थ ने रिपब्लिक के रिपोर्टर से की बदसलूकी, कैमरा किया बंद, धक्का भी दिया, ट्विशा की सास बोलीं- हमें आतंकियों की तरह ट्रीट...

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जब रिपब्लिक ने उनके ससुरालवालों से सवाल किए तो इस दौरान सिद्धार्थ सिंह ने कैमरे पर बदसलूकी की। सिद्धार्थ, समर्थ सिंह के बड़े भाई हैं। वे इंडियन एयरफोर्स में हैं।

Follow : Google News Icon  
Twisha Sharma Death Case
समर्थ के बड़े भाई ने की बदसलूकी | Image: Republic

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा का पति समर्थ अब भी फरार है। आज (22 मई) उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस बीच, समर्थ के परिवारवाले रिपब्लिक के सवालों का सामना करने से बचते नजर आए। समर्थ के बड़े भाई सिद्धार्थ ने रिपब्लिक की टीम से बदसलूकी की। उन्होंने हमारा कैमरा बंद करने की कोशिश की और धक्का भी दिया।

सिद्धार्थ ने कैमरे पर रिपोर्टर से की बदसलूकी

ट्विशा की मौत मामले में जब रिपब्लिक के रिपोर्टर ने समर्थ के परिवारवालों से सवाल किए तो उनकी मां गिरिबाला सिंह ने तो कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि कैमरे पर समर्थ सिंह के बड़े भाई सिद्धार्थ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने रिपब्लिक के रिपोर्टर और कैमरापर्सन को धक्का दिया। सिद्धार्थ इंडियन एयरफोर्स में हैं।

गिरिबाला सिंह ने तीन नोटिस मिलने के बाद भी बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन न पहुंचने पर अपनी सफाई दी। रिपब्लिक से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस के तीन नोटिस की बात गलत है। उन्होंने कहा कि मुझे कल व्हाट्सएप पर पहला नोटिस आया, पुलिस झूठ बोल रही है। मैं आज अपने वकील के साथ बयान देने थाने जाऊंगी।  

46 लोगों के फोन कॉल पर क्या बोलीं गिरिबाला?

गिरिबाला सिंह ने प्रभावशाली 46 लोगों से फोन कॉल की बात को भी नकारा। उन्होंने कहा कि सांत्वना देने तो फोन आएंगे ही न? मेरे सर्किल के लोग तो कॉल करेंगे। पुलिस की जांच पर रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं अपने ही शहर में जैसे बेगानी हो गई हूं। मुझे आतंकवादी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?

Advertisement

CCTV फुटेज के बारे में ट्विशा शर्मा की सास ने कहा कि मेरे घर में चुपके से रिकॉर्ड किया, ये IT एक्ट का उल्लंघन है।

अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई

समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत की याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दोपहर ढाई बजे सुनवाई होगी। कोर्ट ने ट्विशा मौत मामले में पुलिस  से केस डायरी मांगी। केस डायरी आने के बाद समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई शुरू होगी।

Advertisement

ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग खारिज कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी। साथ ही ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए भी आवेदन किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को ट्विशा के परिजन से मुलाकात के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें: ट्विशा की मौत के बाद सास गिरीबाला ने डॉक्टर, जज से लेकर किस-किसको किया था कॉल, वकील ने जारी की List; पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजे नोटिस

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड