अपडेटेड 1 July 2024 at 12:40 IST

Akhilesh Yadav Birthday: सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Akhilesh Yadav को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: Facebook

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सोमवार को पूरे प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाए, भंडारे आयोजित किए, रक्तदान किया और अन्य तरीकों से इस दिन को मनाया। यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से प्रदेशव्यापी ‘पीडीए पौधारोपण’ कार्यक्रम शुरू हो गया है और यह सात जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के हर गांव में किया जा रहा है जिसके तहत बरगद, पीपल और नीम के पौधे पीडीए वृक्ष के रूप में लगाए जाएंगे।’’ चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में ‘पीडीए पौधारोपण’ अभियान को देशव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समुदायों के मतदाताओं को लुभाने के लिए पीडीए का नारा दिया था। सपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट जीती थीं।

Advertisement

यह भी पढे़ं: कांग्रेस के 'चक्रव्यूह' का तोड़ ममता ने ढूंढा! साधे एक तीर से दो निशाने

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 12:40 IST