'संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत', प्रतीक यादव की मौत पर समाजवादी पार्टी ने उठाए सवाल, विधायक रविदास बोले- जांच होनी चाहिए

UP News: समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव की मौत पर सवाल उठाए हैं। सपा विधायक ने कहा कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party MLA on Prateek Yadav Death
सपा विधायक ने प्रतीक यादव की मौत पर उठाए सवाल | Image: X

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर संस्पेंस बरकरार है। उनकी मौत कैसे हुई, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और उनके शव को घर लेकर जाया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने उनकी मौत पर सवाल उठाए और जांच कराने की मांग की।

सामान्य स्थितियों में पोस्टमॉर्टम नहीं होता- सपा विधायक

समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि पोस्टमार्टम क्यों हुआ? आम तौर पर सामान्य स्थितियों में पोस्टमॉर्टम नहीं होता। संदिग्ध परिस्थितियों में ही पोस्टमॉर्टम किया जाता है। इसलिए, जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है?

उन्होंने यह भी कहा कि जब से अपर्णा यादव बीजेपी में गई तब से प्रतीक परेशान थे। वे बहुत हंसमुख स्वभाव के और स्वस्थ थे।

अखिलेश बोले- हम कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छोटे भाई की मौत पर बड़ा बयान देते हुए कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है। प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही अखिलेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

Advertisement

तब उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। वह अब हमारे बीच नहीं रहे, यह बहुत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे और उनका सपना था कि वह जीवन में आगे बढ़ें और कोई सार्थक योगदान दें।

उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, हम कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। कानूनी प्रावधानों में जो भी निर्देश होंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें। कभी-कभी कारोबार में होने वाले नुकसान की वजह से लोग गहरे मानसिक तनाव में आ जाते हैं। वह अब हमारे साथ नहीं हैं; हमारे लिए जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उनका सहारा लेंगे।

Advertisement

प्रतीक के बेडरूम को सील किया

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहे। वे मुलायम सिंह यादव और दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। पुलिस फिलहाल उनकी मौत मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। इसके अलावा 2 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और अन्य गैजेट्स जब्त कर लिए हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:55 बजे अस्पताल में एक इमरजेंसी कॉल किया गया था, जब घर पर प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जब तक डॉक्टर उनके घर पहुंचे, तब तक वह अपनी अंतिम सांस ले चुके थे। सूत्रों ने आगे दावा किया कि प्रतीक अपने घर के किचन एरिया में बेहोश पाए गए थे।

यह भी पढ़ें: Prateek-Aparna Love Story: ईमेल पर प्रपोज, 11 साल तक डेटिंग... बेहद फिल्मी है प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड