अपडेटेड 12 June 2024 at 15:32 IST
BREAKING: उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभा सीटें हुई खाली, अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने दिया इस्तीफा
करहल विधानसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि फैजाबाद सीट से सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने इस्तीफा दिया है।
- भारत
- 2 min read

Akhilesh Yadav and Awadhesh Prasad resigns: उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटें फैजाबाद और करहल खाली हो गई हैं। करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि फैजाबाद विधानसभा सीट से सपा के विधायक अवधेश प्रसाद ने इस्तीफा दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा है। वो चुनाव जीत गए है और अब केंद्र की राजनीति का हिस्सा बने रहेंगे। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से छोड़ दी है। करहल विधानसभा सीट मैनपुरी के अंर्तगत आती है, जहां समाजवादी पार्टी का वर्चस्व रहा है। फिलहाल अपनी संसदीय सीट के लिए अखिलेश ने विधायक पद छोड़ा है।
अखिलेश यादव की तरह की समाजवादी पार्टी के विधायक अवधेश प्रसाद ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया है। अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। ऐसे में वो विधायक पद छोड़कर अपना सांसद का पद बरकरार रखेंगे।
उत्तर प्रदेश में ये सीटें भी हो सकती हैं खाली?
ये वो नेता हैं, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। विधायक पद छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में ये सभी 9 सीटें खाली हो जाएंगी। इस स्थिति में यहहां आने वाले समय में उपचुनाव कराना होगा।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 12 June 2024 at 14:20 IST