बाबा सिद्दीकी नहीं सलमान थे टारगेट, शूटर्स ने इसलिए बदल दिया प्‍लान; हत्या के 53 दिन बाद बड़ा खुलासा

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार शूटर ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
baba siddique with salman khan
सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीकी | Image: IANS

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार शूटर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शूटर ने पूछताछ में बताया है कि सिद्दीकी से पहले सलमान खान को जान से मारने की प्‍लानिंग थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्‍ट में टॉप पर हैं। आरोपियों ने बताया कि एक्टर की सिक्योरिटी टाइट होने पर उन्होंने प्लान बदल लिया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उन लोगों ने सलमान के घर की रेकी की थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने पाया कि सलमान की सिक्योरिटी काफी टाइट है। सलमान, बुलेट प्रूफ कार से ही घर से निकलते थे और उनके आसपास कई गार्ड मौजूद रहते थे। ऐसे में उन तक पहुंचना काफी मुश्किल था। जब सलमान को मारने का प्लान सफल नहीं हो सका तो शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी पर फोकस किया और उनकी हत्या कर दी।

सलमान खान लॉरेंस की हिट लिस्‍ट में

सलमान खान को बीते कुछ सालों से लगातार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल रही हैं। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी।

Advertisement

सलमान खान को मिली है Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान रहते हैं साथ

2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

Advertisement

इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

इसे भी पढ़ें- दीदी संग पापा-मम्मी, देखकर मन करता...बेटे ने मां-बाप-बहन को मार डाला; दिल्ली मर्डर का सनसनीखेज सच

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड