सलमान खान की हत्या का था प्‍लान, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर सुक्‍खा को किया गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
salman khan murder plot
सलमान खान की हत्या का बना रहा था प्‍लान, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर सुक्‍खा को किया गिरफ्तार | Image: X/PTI

Salman Khan: नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि सुखा को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा गया है । नवी मुंबई लाए जाने के बाद उसे गुरुवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को जान से मारने की साजिश रचने के मामने में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुक्‍खा के रूप में हुई और पानीपत से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सुक्‍खा पानीपत का ही रहने वाला है। नवी मुंबई लाए जाने के बाद उसे गुरुवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सुक्खा को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था।

सलमान खान के फार्महाउस की सुक्‍खा ने की थी रेकी

नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, शूटर सुक्खा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

फार्महाउस में घुसने की भी की थी कोशिश

सलमान ने इस साल की शुरुआत में पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें अपने घर के बाहर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है और ये काम उन्हें और उनके परिवार में लोगों की हत्या के इरादे से किया गया।

Advertisement

सलमान का बयान उस चार्जशीट का हिस्सा है जो पुलिस ने इस मामले में फाइल की है। सलमान ने बताया था कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने, नकली आइडेंटिटी के जरिए पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और संपत नेहरा गैंग्स ने सलमान के मूवमेंट की जानकारी रखने के लिए उनके बांद्रा वाले घर, पनवेल फार्महाउस और शूटिंग लोकेशन पर 60-70 लोगों को काम पर लगाया था। सलमान की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी के बाद 24 अगस्त को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में कई व्यक्तियों के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। 

इसे भी पढ़ें- Bahraich: मुख्तार की बहू की निकाली हेकड़ी, अब दुर्गा अवतार में SP दंगाइयों का चुन-चुनकर करेगी हिसाब

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड