अपडेटेड 3 June 2023 at 22:14 IST

Sakshi Murder Case: कोर्ट ने साहिल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा, SC/ST एक्ट भी लगाया

Delhi Police ने आरोपी साहिल खान की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और उसके जूते समेत तमाम सबूत जुटा लिए हैं।

Follow : Google News Icon  
Sakshi Murder Case
Sakshi Murder Case | Image: self

Sakshi Murder Case के आरोपी साहिल खान को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। साहिल ने 28 मई की रात नाबालिग साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी पर चाकू से 30 से अधिक वार किए थे। यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने साहिल को पुलिस रिमांड पर भेजा था। 

DCP आउटर नॉर्थ रवि कुमार सिंह, ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल खान की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और उसके जूते समेत तमाम सबूत जुटा लिए हैं। जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है। पुलिस साहिल का कोई साइंटिफिक टेस्ट नहीं कराएगी। साहिल खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। 

साहित को थी शराब की लत

पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने कबूल किया कि वारदात वाले दिन उसने दोपहर से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इसके बाद दिन ढलते ही वो साक्षी और उसके उन दोस्तों (जिन्होंने साक्षी के साथ मिलकर साहिल को टॉय गन से धमकाया था) की फिराक में इस मकसद से इधर-उधर घूमता रहा, कि जो भी सामने आएगा, उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बदला लेगा। इत्तेफाकन सबसे पहले साक्षी वहां पहुंची और साहिल ने चाकू से साक्षी पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। 

'साक्षी की हो चुकी थी शादी'

साक्षी के दोस्त प्रवीण की मां और पिता ने रिपब्लिक भारत से भारत करते हुए कई खुलासे किए हैं। साक्षी और प्रवीण दोनों एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। प्रवीण के पिता ने बताया कि साक्षी अक्सर हमारे घर ही आकर बेल बजाया करती थी और बोलती थी मुझे घर छोड़कर आ। प्रवीण की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि गली में एक लड़का रहता है। उस लड़के के साथ साक्षी की शादी हुई थी, लेकिन साक्षी वहां नहीं रहती थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: एक और नाबालिग लव जिहाद का शिकार, अपहरण के बाद गैंगरेप का आरोप; अब धर्मांतरण का दबाव

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 June 2023 at 22:14 IST