सैनी ने पंचकूला सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला सेक्टर छह स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सेवाओं की समीक्षा की तथा मरीजों से बातचीत की।

Follow : Google News Icon  
Haryana's acting Chief Minister Nayab Saini
Haryana's acting Chief Minister Nayab Saini | Image: PTI

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला सेक्टर छह स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सेवाओं की समीक्षा की तथा मरीजों से बातचीत की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।अधिकारियों ने बताया कि सैनी ने सोमवार शाम को किए गए निरीक्षण के दौरान मरीजों के वार्डों का दौरा किया और चिकित्सकों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हर परिजन से सीधा संपर्क। सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में जाकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हाल-जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये।’’

इससे पहले सोमवार दोपहर को हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था और यात्री सुविधाओं में कई कमियों को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। पांच अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए गए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।

नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को यहां एक भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। सैनी के अलावा, दो महिलाओं सहित 13 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

Advertisement

ये भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में दो दिवसीय राष्ट्रीय ड्रोन सम्मेलन का उद्घाटन किया | Republic Bharat

Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड