BIG BREAKING: शरीफुल ने ही किया सैफ पर हमला, हमारे पास टेक्निकल और ओरल सबूत; मुंबई पुलिस ने बताया सबकुछ

BIG BREAKING: शरीफुल ने ही किया सैफ पर हमला, हमारे पास टेक्निकल और ओरल सबूत; मुंबई पुलिस ने बताया सबकुछ

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saif Ali Khan Attack Case
Saif Ali Khan Attack Case | Image: republic/instagram

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर बीते 16 जनवरी को हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अहम जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ACP परमजीत सिंह दहिया ने जांच टीमों की सराहना की और बताया कि मामले में पर्याप्त सबूत मिले हैं! उन्होंने इसे ‘क्लू-बेस्ड’ केस बताया। उन्होंने ये भी कहा कि हालांकि, पुलिस को अब तक फिंगरप्रिंट रिपोर्ट नहीं मिली है। 

परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि पुलिस के पास मुख्य आरोपी के खिलाफ ‘पुख्ता सबूत’ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई अन्य आरोपी पहचाना नहीं गया है और गिरफ्तार व्यक्ति ही सही आरोपी है। दहिया ने बताया कि मामले में फिजिकल, तकनीकी और मौखिक सबूत जुटाए गए हैं, जिसमें चेहरा पहचानने की प्रक्रिया भी शामिल है।

सैफ के अस्‍पताल पहुंचने के टाइम पर संस्‍पेंस खत्म

पुलिस ने सैफ अली खान के लीलावती अस्पताल पहुंचने के समय को लेकर भ्रम भी दूर किया। उन्होंने बताया कि सैफ सुबह 3 बजे पहुंचे थे, न कि 4:11 बजे, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश से आकर कुछ समय कोलकाता में रुका था। इस वजह से पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल में भी जांच कर रही है।

चेहरे का मिलान अभी बाकी

परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि अभी फेस का रिकॉग्निशन नहीं किया है और हम फेस का रिकॉग्निशन एक्स्प्लोर करेंगे। गौरतबल हो कि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट में सीसीटीवी में दिखने वाले हमलावर से शरीफुल का चेहरा मिलाया गया था। इसके बाद सवाल खड़ा किया गया था कि मुंबई पुलिस ने जिस पकड़ा है उस चेहरा मैच नहीं कर रहा है। सैफ अली खान के ऊपर 16 जनवरी को अटैक हुआ था। इसके बाद हमलावर को पकड़ने के लिए 40 टीमों लगाई गई थीं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- तेरा यार हूं मैं...स्टार बनने के बाद भी बचपन के दोस्त को नहीं भूले कोहली

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड