अपडेटेड 17 January 2025 at 13:47 IST

Saif Ali Khan: 1.37 में एंट्री, 2.33 AM पर Exit... हमले से पहले 1 घंटे में हमलावर ने क्या किया? नए CCTV फुटेज से खुले कई राज

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के मामले में नया सीसीटीवी सामने आया, जिसमें तथाकथित हमलावर को बिल्डिंग में ऊपर की ओर जाते देखा गया है।

Follow : Google News Icon  
saif ali khan case
saif ali khan case | Image: R Bharat

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें तथाकथित हमलावर कैद हो गया। सीसीटीवी सैफ अली खान पर हमले से पहले का बताया जाता है, जब कथित हमलावर ऊपरी फ्लोर तक एंट्री कर रहा था। इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका मुंबई के लीलावती अस्पताल चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा में उनके 11वीं मंजिल के फ्लैट में हमला हुआ। एक घुसपैठिया गुरुवार, 16 जनवरी को लगभग करीब डेढ़ बजे घुसा था। कथित तौर पर आरोपी ने परिवार से एक करोड़ रुपये की मांग की थी। उसी दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमले की बात सामने आई। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में उनकी सर्जरी की गई। सैफ अली खान अभी ठीक बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है और नए सीसीटीवी फुटेज से कई सुराग हाथ लगे हैं।

नए सीसीटीवी से खुले कई राज

तस्वीरों में देखा गया है कि हमलावर ने मुंह पर नकाब बांध रहा था, ताकि कोई पहचान ना पाए। तथाकथित हमलावर ने पैरों में चप्पल या जूते तक नहीं पहने थे। वो नंगे पैर ऊपर जा रहा था। दबे पांव जाते हुए युवक काफी चौकन्ना भी थी। तस्वीरों में पता चला है कि युवक ने काले कपड़े पहने हुए थे और एक काला बैग पीठ पर टांग रखा था। ये तस्वीरें पुलिस की जांच में एक अहम सबूत साबित हो सकती हैं। वो इसलिए भी कि इसके पहले सामने आए सीसीटीवी में हमलावर को रात को तकरीबन एक घंटे बाद 2.33 बजे वहां से निकलते हुए भी देखा गया था।

नया सीसीटीवी फुटेज छठे फ्लोर का बताया जाता है। हालांकि उसके पहले आए सीसीटीवी फुटेज में तथाकथित हमलावर को नीचे की ओर भागते देखा गया। दोनों तस्वीरों को समानांतर रखकर देखने पर कई बातों का पता चलता है। दोनों सीसीटीवी में युवक ने एक जैसे पकड़े पहने थे। वही काला बैग पीठ पर टंगा हुआ था। हालांकि शुरुआत में सामने आए सीसीटीवी में युवक के पैरों में जूते थे। मुंह पर उसने नकाब नहीं पहना था। वो तेजी से नीचे की ओर दौड़ रहा था और उसने मुड़कर एक सीसीटीवी की तरफ देखा भी था।

Advertisement

मुंबई पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस की कई टीमें रात से मामले में छानबीन में लगी हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी बांद्रा रेलवे स्टेशन मिला, जहां संदिग्ध को देखा गया। पुलिस को संदेह है कि घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की ओर चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों ने वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिसे बांद्रा स्टेशन में रखा गया है। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान को आया होश, कैसी है अब तबीयत? डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 13:36 IST