बांग्लादेशी निकला सैफ अली खान पर हमले का आरोपी! गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने किया खुलासा- घर में चोरी के इरादे से घुसा

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी नागरिक होने का शक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mumbai police arrested saif ali khan case accused
mumbai police arrested saif ali khan case accused | Image: ANI

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की गुत्थी को मुंबई पुलिस ने सुलझा लिया है। सैफ अली खान पर अटैक करने वाला आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी नागरिक होने का शक है। पुलिस ने ये भी बताया कि ये आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था।

सैफ अली खान चाकू घोंपने के मामले में मुंबई पुलिस की अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि हमलावर 30 साल का है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी का नागरिक हो सकता है। डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम बताते हैं- ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। वो अपना वर्तमान नाम विजय दास रख रहा था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वो कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा।’

आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसा- मुंबई पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसा। आरोपी के पास वैध कागजात नहीं है और कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने नाम बदला और मुंबई में एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम किया। अधिकारी ने कहा कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी।

गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ

फिलहाल आरोपी से खार पुलिस स्टेशन में आरोपी से पूछताछ चल रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी को रात सवा 3 बजे करीब थाने लाया गया था। 4 पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। थाने में पूछताछ के बाद आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद कोर्ट में होगी पेशी।

Advertisement

आरोपी की गिरफ्तारी ठाणे के जंगल से हुई है, जो सैफ के घर से तकरीबन 36 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि पुलिस ने देर रात यहां के लोगों का फोन जब्त कर लिया था। पुलिस को पहले ही शक था आरोपी इधर ही है। आरोपी जंगल में छुपकर बैठा था। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपना मोबाइल फोन बीच-बीच में बंद कर देता था। फोन के आधार पर आरोपी तक मुंबई पुलिस पहुंची और गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने आरोपी के पास से वो बैग और जो कपड़ा पहनकर सैफ अली खान के घर घुसा था, उसको बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: बदल रहा नाम, निकला बांग्लादेशी कनेक्शन...सैफ का हमलावर मोहम्मद शहजाद कौन

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड