अपडेटेड 10 February 2024 at 12:50 IST

Ram Mandir: 'तुम छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं...,' राम को नकारने वाली कांग्रेस पर बरसीं साध्वी निरंजन

लोकसभा में राम मंदिर प्रस्ताव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने कांग्रेस को जमकर घेरा।

Follow : Google News Icon  
साध्वी निरंजन
साध्वी निरंजन | Image: pti

Sadhvi Niranjan: लोकसभा में राम मंदिर प्रस्ताव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अगर हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। साध्वी निरंजन ने कहा कि कांग्रेस ने तो राम को नकार दिया था। उन्होंने आगे कहा कि क्या कांग्रेस को सबरी, गिद्ध राज, हनुमान दिखाई नहीं पड़ा, देश के प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का है कि उन्होंने राम मंदिर, सबरी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।

साध्वी निरंजन ने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद उम्मीद थी कि विपक्ष को सद्बुद्धि आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं सदन में राम मंदिर के प्रस्ताव पर सभी संतों की ओर से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करती हूं। गौरव गोगई जी ने गोली चलाने की बात कही लेकिन कार सेवकों पर गोली चलाने वाले I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हैं, क्या कभी कांग्रेस ने खेद प्रकट किया? राम राज यदि किसी ने देश में लागू किया है तो यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने किया है।

अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं: साध्वी निरंजन

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अगर छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा- ''मैं निषाद समाज में पैदा हुई हूं लेकिन मुझे गर्व है कि मैं निषाद कुल में पैदा हुईं हूं। क्या कांग्रेस को सबरी, गिद्ध राज, हनुमान दिखाई नहीं पड़ा, देश के प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का है कि उन्होंने राम मंदिर, सबरी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।
 

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 12:27 IST