Sabrimala Temple: सबरीमाला मंदिर में 48 घंटे में पहुंच गए 2 लाख भक्त, केरल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर को खुले 2 दिन भी पूरे नहीं हुए कि मंदिर में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। इसको लेकर केरल हाईकोर्ट ने सरकार को जमकर फटकारा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crowds at Sabarimala temple
सबरीमाला में बेकाबू भीड़ | Image: X

Sabarimala Temple: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तीर्थस्थल सबरीमला मंदिर को दो दिन पहले ही खोला गया था, खबर लिखे जाने तक 48 घंटों के भीतर दो लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर पहुंच गए हैं। जिससे भीड़ बेकाबू हो गई है। भीड़ को संभालने में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) और पुलिस व्यवस्था बुरी तरह विफल बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात है की भीड़ में कई बच्चे भी शामिल है। इसे लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। मंदिर में इस तरह भीड़ को बढ़ता देख केरल हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है।

केरल हाईकोर्ट (बुधवार, 19 नवंबर) ने इस मामले में सख्त टिप्पणी की। न्यायमूर्ति ने कहा- अगर भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो एक भयंकर हादसा हो सकता है और व्यवस्थाओं को छह महीने पहले शुरू किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने वर्चुअल क्यू स्लॉट की संख्या कम न करने और स्पॉट बुकिंग के बाद भी 10,000 से ज्यादा लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति देने पर सवाल उठाए हैं।

तैयारियां देर से शुरू हुईं- TDB अध्यक्ष 

जिसके बाद TDB के अध्यक्ष के. जायकुमार ने स्वीकार किया कि तैयारियां देर से शुरू हुईं। लेकिन अतिरिक्त 200 कर्मी पानी वितरण के लिए तैनात किए गए हैं। पुलिस ने दैनिक प्रवेश को एक लाख तक सीमित करने और स्पॉट बुकिंग को 20,000 तक घटाने की घोषणा की है। वहीं, विपक्षी नेता वी. डी. सतीशन ने सरकार को पानी, शौचालय और पर्याप्त पुलिस तैनाती में विफल रहने का आरोप लगाया। फिलहाल केरल हाईकोर्ट ने दोनों संस्थाओं से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल

भारी भीड़ के कारण दर्शन करने और पहाड़ी से नीचे उतरने में 12 घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। कुछ भक्तों ने बताया कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल रही है। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. जयकुमार ने यह भी कहा कि, इस महीने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई। यहां इतनी भीड़ नहीं लगनी चाहिए थी, हम जांच करेंगे कि क्यों नहीं नियंत्रित किया गया। इस संबंध में एडीजीपी एस. श्रीजीत को पत्र लिखा गया है।

Advertisement

केरल हाईकोर्ट ने जताई चिंता

पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु कतार परिसर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। अगर बिस्कुट के अलावा और सुविधाएं दी जाएं तो लोग अंदर बैठेंगे। कतार में 20 से ज्यादा लाइनें हैं, प्रत्येक में 500‑600 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पेयजल और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। केरल हाई कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन पर सख्त टिप्पणी की है और स्पॉट बुकिंग को 20,000 तक सीमित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बढ़ती भीड़ को देख तुरंत संज्ञान लिया और चिंता जताई कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो गंभीर हादसा हो सकता है।
 

यह भी पढ़ें: BREAKING: नीतीश कुमार होंगे बिहार के CM, NDA विधायक दल की बैठक में मुहर

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड