अपडेटेड 5 May 2024 at 13:10 IST

राष्ट्रपति बाइडेन के जेनोफोबिक वाले बयान पर एस जयशंकर का करारा जवाब, बोले- इतिहास में भारत...

अमेरिकी राष्ट्रपति के जो बाइडेन ने भारत समेत 4 देशों को जेनोफोबिक बताया। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने इसपर करारा जवाब दिया है।

Follow : Google News Icon  
India's External Affairs Minister S Jaishankar rejects US President Biden's remarks on xenophobia
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एस जयशंकर का जवाब | Image: Republic Media

अमेरिकी राष्ट्रपति के जो बाइडेन ने अमेरिका में अपने चुनावी रैली के दौरान एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए भारत और जापान समेत 4 देशों को जेनोफोबिक बताया। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने इसपर करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्री एस जशंकर ने कहा कि दुनिया के इतिहास में, भारत एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला रहा है।

एक मीडिया इंटरव्यू में जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से एक बहुत ही अनोखा देश रहा है। मैं वास्तव में कहूंगा, दुनिया के इतिहास में, यह एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला रहा है। विभिन्न समाजों से अलग-अलग लोग भारत आते हैं।"

एस जयशंकर ने कहा, "यही कारण है कि हमारे पास सीएए है, जो मुसीबत में फंसे लोगों के लिए दरवाजे खोलने के लिए है… मुझे लगता है कि हमें उन लोगों के लिए खुले रहना चाहिए जिन्हें भारत आने की जरूरत है, जिनके पास भारत आने का दावा है भारत आओ।"

भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही- एस जयशंकर

राष्ट्रपति बाइडेन ने ये भी आरोप लगाया था कि भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया और कहा कि  सबसे पहले, हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत जापान अन्य देशों के लिए कहा था कि इन देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, क्योंकि ये प्रवासियों का स्वागत नहीं करते हैं।

Advertisement

भारत, जापान, चीन और रूस को भारत ने बताया जेनोफोबिक

आगामी चुनाव को लेकर अमेरिकाी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "यह चुनाव आजादी, अमेरिका और लोकतंत्र के बारे में है। इसलिए मुझे आपकी सख्त जरूरत है। आप जानते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ने का एक कारण आपकी और कई अन्य लोगों की वजह से है। क्यों? क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं।"

जो बाइडन ने कहा, "चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह ठहर सा क्यों रहा है? जापान को क्यों परेशानी हो रही है? रूस क्यों है? भारत क्यों है? क्योंकि वे विदेशियों का स्वागत नहीं करते हैं। वे अप्रवासियों को नहीं चाहते।" राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अप्रवासी ही हमें मजबूत बनाते हैं। कोई मजाक नहीं। यह अतिशयोक्ति नहीं है, क्योंकि हमारे पास ऐसे कार्यकर्ताओं की आमद है जो यहां रहना चाहते हैं और योगदान देना चाहते हैं।
 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल हुई गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर मचा बवाल तो दिल्ली पुलिस ने खोली पोल!

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 May 2024 at 13:10 IST