अपडेटेड 4 December 2025 at 21:55 IST

पुतिन को भी नहीं था अंदाजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे ही जब खोला विमान का दरवाजा तो रूसी राष्ट्रपति को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है।

Follow : Google News Icon  
पुतिन के भारत आगमन पर मोदी ने किया स्वागत
पुतिन के भारत आगमन पर मोदी ने किया स्वागत | Image: ANI

PM Modi on Putin india visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा शुरू होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। उनका विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर शाम को लैंड हुआ। जैसे ही पुतिन ब्लैक सूट-टाई में विमान से उतरे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरप्राइज गिफ्ट मिला। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हैंडशेक किया, फिर पीएम मोदी ने पुतिन को जोरदार गले लगा लिया। यह नजारा देखकर पुतिन भी मुस्कुराते नजर आए।

यह स्वागत इतना अप्रत्याशित था कि रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को भी इसकी भनक नहीं लगी। क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा- हमें नहीं पता था कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। 

पुतिन के साथ कल की बातचीत का इंतजार- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया और दोनों ने गले मिलकर गर्मजोशी से मुलाकात की। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि वे दोस्त पुतिन का स्वागत करते बहुत खुश हैं। भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।'

Advertisement

दिल्ली में पुतिन की लैंडिंग से पहले विमान को इतने लोगों ने किया LIVE ट्रैक 

पुतिन के सरकारी विमान को (4 नवंबर, गुरुवार) को FlightRadar24 पर सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया है। FlightRadar24 ने दावा किया कि एक समय पर 49,000 से ज्यादा यूजर्स इस फ्लाइट को देख रहे थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान शाम करीब 7 बजे एयरपोर्ट पर उतारा गया। मॉस्को‑डेल्ही मार्ग पर 2 रूसी सरकारी विमान दिखे, जिनमें से एक ने ट्रांसपोंडर को बार‑बार ऑन‑ऑफ किया, जिससे राष्ट्रपति विमान की पहचान गुप्त रखी गई। ट्रांसपोंडर वह डिवाइस है जो विमान की स्थिति को एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक भेजता है। अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य सुरक्षा उपाय है, जिससे संभावित खतरे को रोकने में मदद मिलती है। 

पुतिन के विमान पर क्या लिखा?

राष्ट्रपति पुतिन के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनके प्लेन पर लिखे शब्द पर भी लोगों का ध्यान गया, क्योंकि पुतिन के प्लेन पर россия लिखा है। दरअसल, पुतिन के विमान का नाम इल्यूशिन-96 (IL96) है, जिसपर रूसी भाषा में россия लिखा होता है, इसका मतलब 'रूस' है। यह सिरिलिक (Cyrillic) लिपि में लिखा है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: PHOTO: कुर्ता-पजामा-नेहरू जैकेट में PM मोदी, उन्हें निहारते पुतिन...

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 21:55 IST