आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने नागपुर हिंसा की निंदा की, औरंगजेब को ‘अप्रासंगिक’ बताया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को नागपुर में हाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए हानिकारक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सुनील आंबेकर
सुनील आंबेकर | Image: ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को नागपुर में हाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए हानिकारक है। साथ ही 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को ‘अप्रासंगिक’ करार दिया। यह टिप्पणी आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आगामी तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बैठक यहां 21 से 23 मार्च के बीच होगी। आरएसएस के संचार प्रमुख ने नागपुर उपद्रव पर संगठन के रुख से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है और मुझे लगता है कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और इसलिए वे इसकी विस्तृत जांच करेंगे।’’

Advertisement

आंबेकर से जब पूछा गया कि क्या औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, यह अप्रासंगिक’’ है। सोमवार की रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़ गई और पुलिस पर पथराव किया गया। बताया जाता है कि हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के पवित्र ग्रंथ को जला दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में तीन डीसीपी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पथराव और आगजनी के सिलसिले में अब तक करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड