अपडेटेड 25 July 2025 at 12:48 IST
Rajasthan: झालावाड़ में बड़ा हादसा, सरकारी स्कूल की छत गिरी, 4 बच्चों की मौत; मलबे में कई के दबे होने की आशंका
राजस्थान के झालावाड़ जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई है। मलबे में 60 से ज्यादा बच्चों के दबने की आशंका है, रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।
- भारत
- 3 min read
Rajasthan school collapse: राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे मलबे मे दब गए हैं। बच्चों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबा हटाने के लिए कई जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। घटना मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी का है।
मिली जानकारी के अनुसार, झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पिपलोदी प्राथमिक विद्यालय की छत गिर गई है। हादसे के वक्त स्कूल में कई बच्चे मौजूद थे। मलबे के अंदर बच्चों के दबे होने की आशंका है। युद्ध स्तर पर रस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत
हादसे में चार बच्चों की मौत की जानकारी मिल रही है, जबकि 17 घायल बताए जा रहे हैं। अब भी मलबे में बड़ी संख्या में बच्चों के दबे होने की आशंका है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा यह हादसा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुई है। स्कूल की छत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर कर गिर गई। हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है।
CM ने भजनलाल शर्मा ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया, झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
Advertisement
अशोक गहलोत ने घटना पर क्या कहा?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।"
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया है। PM मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 10:03 IST